Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 23/05/2018 :12:27
पाक सेना अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही जम्मू-कश्मीर की सीमा पर पाकिस्तान की ओर से आठवें दिन भी भारी गोलाबारी
 
अपनी हरकतों से बाज नही आ रही है पाक सेना और से जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बुधवार को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। कठुआ और आरएसपुरा की बस्तियों और चौकियों पर मोर्टार दागे गए। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। 23 लोग जख्मी हुए हैं। बीएसएफ ने एहतियातन 40 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। बता दें कि पाकिस्तान आरएसपुरा, अरनिया, रामगढ़, सांबा और हीरानगर में आठ दिन से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।

पाक सेना अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही जम्मू-कश्मीर की सीमा पर पाकिस्तान की ओर से आठवें दिन भी भारी गोलाबारी

 

न्यूज़ ग्राउंड (नई दिल्ली) आकाश मिश्रा : अपनी हरकतों से पाक सेना बाज नही आ रही है  पाकिस्तान की और से जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बुधवार को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। कठुआ और आरएसपुरा की बस्तियों और चौकियों पर मोर्टार दागे गए। जिसमे  23 लोग जख्मी हो गये हैं। बीएसएफ ने एहतियातन 40 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। बीएसएफ इसका माकूल जवाब दे रही है। एजेंसी के आकड़ो के मुताबिक , पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग की वजह से करीब 40 हजार लोगों ने अपना घर छोड़कर सरकार की ओर से बनाए गए कैम्पों या रिश्तेदारों के घरों पर पनाह ली है। प्रभावित इलाकों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। ज्यादातर घरों की देखरेख के लिए एक-एक पुरुष सदस्य ही मौजूद है। पाकिस्तानी फायरिंग में कई पालतू जानवर भी मारे गए हैं। कई घर तबाह हो गए हैं। पुलिस ऑफिसरों ने सूत्रों के अनुसार बताया, "पाकिस्तानी रेंजर्स मोर्टार (मंगलवार) रात से और बमों से अंधाधुंध फायरिंग कर रहे हैं।  पुलिस अफसरों ने बताया कि पाक की ओर से ज्यादातर जगहों पर दोपहर में फायरिंग बंद कर दी गई थी,  इससे पहले मंगलवार सुबह सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के एक अफसर ने बताया था कि सोमवार को अखनूर से लेकर सांबा सेक्टर तक रातभर पाकिस्तान ने फायरिंग की। पुलिस अफसरों के मुताबिक, बीएसएफ पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उनके कई बंकर तबाह कर दिए गए हैं। कुछ पाक रेंजर्स गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।"रविवार को बीएसएफ की कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान ने भारतीय सेना ने रहम की गुहार लगाई थी। लेकिन अगले ही दिन फिर गोलाबारी शुरू कर दी थी। एक एसपीओ समेत 6 लोग घायल हुए थे। इससे पहले हुई गोलाबारी में बीएसएफ के 2 जवान शहीद हो गए थे, सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की फायरिंग में पिछले एक हफ्ते में 9 लोगों की मौत हुई है और 50 से ज्यादा जख्मी हुए हैं। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान की ओर से लगातार जारी फायरिंग की निंदा की थी। बीएसएफ के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "कारण समझना कठिन है, यह रिसर्च का विषय हो सकता है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज क्यों नहीं आता। पहली गोली तो पड़ोसी पर नहीं चलनी चाहिए, लेकिन अगर उधर से चल जाती है तो क्या करें, उसका फैसला आपको करना है।"

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv