पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामो ने मिडिल क्लास लोगो की जेबों पर डाला बड़ा असर : सरकार ने माना- मिडिल क्लास परेशान, जल्द समाधान खोजेंगे
कर्नाटक चुनाव के बाद से लगातार 8वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई गई हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल 76.57 रुपए हो गया है वहीं डीजल का भाव 67.82 रुपए पहुंच गया है। 13 मई के बाद से अब तक दिल्ली में पेट्रोल 1.94 रुपए प्रति लीटर रुपए महंगा हो चुका है। यहां रविवार को पेट्रोल की कीमत सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गईं और बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामो ने मिडिल क्लास लोगो की जेबों पर डाला बड़ा
असर : सरकार ने माना- मिडिल क्लास परेशान, जल्द समाधान खोजेंगे
न्यूज़ ग्राउंड (नई दिल्ली) आकाश मिश्रा:कर्नाटक
चुनावके
बाद से लगातार 8वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई गई हैं। सोमवार
को दिल्ली में पेट्रोल 76.57 रुपए
हो गया है वहीं डीजल का भाव 67.82 रुपए
पहुंच गया है। 13 मई के बाद से अब तक दिल्ली में पेट्रोल 1.94 रुपए प्रति लीटर रुपए महंगा हो चुका है। यहां रविवार कोपेट्रोल
की कीमतसबसे
उच्च स्तर पर पहुंच गईं और बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। इससे पहले 14 सितंबर 2013 को
दिल्ली में पेट्रोल 76.06
रुपए था। यहां डीजल पहले से ही लाइफटाइम हाई पर बना हुआ
है और हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। इस बीच, पेट्रोलियम
मंत्रीधर्मेंद्र
प्रधानने
माना कि आम जनता को परेशानी हो रही है।तेल
कीमतों पर जल्द लगाम लगेगी: प्रधानन्यूज
एजेंसी के मुताबिक,
पेट्रोलियम मंत्री ने कहा, 'मैं स्वीकार करता हूं कि तेल कीमतों में बढ़ोतरी से देश
की जनता और खास तौर से मिडिल क्लास को काफी परेशानी हो रही है। इसके पीछे वजह तेल
कंपनियों के प्रोडक्शन में कमी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों
में आई तेजी है। भारत सरकार जल्द ही इसका समाधान ढूंढ़ लेगी।'दूसरी ओर, दिल्ली
में बढ़ती तेल कीमतों पर लोगों ने कहा कि सरकार को महंगाई पर लगाम लगाने के लिए
एक्साइज ड्यूटी घटनी चाहिए। मुंबई के उपभोक्ताओं ने कहा कि मुंबई में दिल्ली और
गुजरात की तुलना में पेट्रोल इतना महंगा क्यों है? लोगों
को रोजाना करीब 120
रुपए तक पेट्रोल पर खर्च करने पड़ रहे हैं।एक्साइड ड्यूटी में कटौती के संकेत नहींकर्नाटक चुनाव के दो हफ्ते पहले से ही पेट्रोल और डीजल
रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए लेकिन इस दौरान हर बार सरकार की ओर से बयान आया कि
एक्साइड ड्यूटी नहीं घटाई जाएगी। रविवार को भी पेट्रोलियम मंत्री ने ऐसे ही संकेत
दिए।
महानगरों
में पेट्रोल के दाम
शहर
सोमवार के भाव
(रु./लीटर)
बढ़ोतरी (14
मई से 21 मई तक)
दिल्ली
76.57
1.94 रुपए
मुंबई
84.40
1.92 रुपए
कोलकाता
79.24
1.92 रुपए
चेन्नई
79.47
2.04 रुपए
पिछले
साल गुजरात चुनाव से पहले इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन जैसी सरकारी कंपनियों ने वहां
लगातार 15 दिन तक पेट्रोल के दाम में 1 से 3 पैसे
की कटौती की थी। गुजरात में 14 दिसंबर
को विधानसभा चुनाव हुए थे। वहां भी वोटिंग के बाद तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाने शुरू
कर दिए।
कीमतों में बढ़ोतरी की 5 वजह
1) पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) ने पिछले
दिनों प्रोडक्शन घटाया है जिससे मांग बढ़ी है और तेल के दामों में इजाफा हुआ है।
2) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल के बेंचमार्क रेट 84.97 डॉलर प्रति बैरल हो गए हैं। 24 अप्रैल को ये 74.84 डॉलर
प्रति बैरल थे।
3) पिछले हफ्ते क्रूड का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा। नवंबर 2014 के बाद पहली बार दाम इस स्तर पर पहुंचे हैं।
4) कर्नाटक चुनाव से पहले दाम स्थिर रखने से तेल कंपनियों
को 500 करोड़ के घाटे का अनुमान है। ऐसे में नुकसान की भरपाई
के लिए कंपनियां लगातार कीमतें बढ़ा रही हैं।
5) डॉलर के मुकाबले रुपया 68 के
पार पहुंच गया है,
जिससे तेल का इंपोर्ट महंगा हुआ है। भारत अपनी जरूरत का
80% से ज्यादा क्रूड इंपोर्ट करता है।8 रुपए
लीटर तक बढ़ सकते हैं