Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 21/05/2018 :12:54
अब दिल्ली मेट्रो ने दी यात्रियों को राहत, 29 मई से कालकाजी से जनकपुरी वेस्ट के बीच भी दौड़ने लगेगी मेट्रो
 
दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन का कालकाजी मंदिर से जनकपुरी वेस्ट का सेक्शन खुलने का इंतजार अब खत्म होने को है। आम जनता के लिए यह सेक्शन 29 मई से खुल जाएगा। डीएमआरसी से मिली जानकारी के मुताबिक, 28 मई को इस सेक्शन का उद्घाटन किया जाएगा और 29 मई से आम यात्री इसमें सफर कर सकेंगे।

अब दिल्ली मेट्रो ने दी यात्रियों को राहत, 29 मई से कालकाजी से जनकपुरी वेस्ट के बीच भी दौड़ने लगेगी मेट्रो

 

न्यूज़ ग्राउंड (नई दिल्ली) आकाश मिश्रा: दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन का कालकाजी मंदिर से जनकपुरी वेस्ट का सेक्शन खुलने का इंतजार अब खत्म होने को है। आम जनता के लिए यह सेक्शन 29 मई से खुल जाएगा। डीएमआरसी से मिली जानकारी के मुताबिक, 28 मई को इस सेक्शन का उद्घाटन किया जाएगा और 29 मई से आम यात्री इसमें सफर कर सकेंगे। डीएमआरसी की वेबसाइट पर दिए शेड्यूल के मुताबिक, 24 मई पब्लिक के लिए इस लाइन के खुलने की टेंटेटिव डेट दी गई थी। अब जानकारी मिली है कि 28 मई को इस सेक्शन का उद्घाटन होगा और 29 मई को सुबह 6 बजे से यह जनता के लिए खोल दी जाएगी। 25.6 किलोमीटर के इस सेक्शन को 28 मई की शाम 4:30 बजे केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल नेहरू एनक्लेव से इसे हरी झंडी दिखाएंगे और हौज खास तक पहुंचेंगे। इसके बाद अगले दिन से आम जन इससे सफर कर सकेंगे। कमिश्नर फॉर मेट्रो रेल सेफ्टी(CMRS) ने सेफ्टी चेक के बाद कुछ शर्तों के साथ पहले ही इसे मंजूरी दे दी थी। बता दें कि इस लाइन का पहला सेक्शन पिछले साल दिसंबर में ही आम जनता के लिए खोल दिया गया था। यह सेक्शन मेट्रो फेज 3 का सबसे लंबा रूट है जिसमें 16 स्टेशन्स हैं। इस सेक्शन की सबसे खास बात हैं हौज खास और जनकपुरी वेस्ट पर दो इंटरचेंज सुविधा और डोमेस्टिक टर्मिनल से लिंक। इस सेक्शन के खुलने से नोएडा से गुड़गांव जाने वालों को काफी सुविधा होगी। महज 50 मिनट में यह सफर पूरा किया जा सकेगा। नोएडा से आईजीआई के डोमेस्टिक टर्मिनल पहुंचने वालों को भी डायरेक्ट कनेक्टिविटी मिल सकेगी। 

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv