Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 19/05/2018 :16:32
जीत का जश्न ज्यादा समय तक नही बना पाई भाजपा, येदियुरप्पा सरकार ने ढाई दिन में दिया राज्यपाल को इस्तीफा,
 
कर्नाटक में भाजपा की येदियुरप्पा सरकार ढाई दिन बाद गिर गई है। राज्य विधानसभा में बीजेपी के मुख्य मंत्री बीएस येदियुरप्पाह का बहुमत परीक्षण होना था और इससे पहले एक बेहद भावुक भाषण के बाद येदियुरप्पा ने विधानसभा में अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि में बहुमत परीक्षण को आगे नहीं बढ़ाते हुए इस्तीफा देता हूं और राज्यपाल से मिलकर इस्तीफा सौंप दूंगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सदन को संबोधित करते हुए प्रस्ताव सदन में रखा। इस दौरान सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों ने हमें बड़े प्यार से चुना है। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। मेरे पास 104 विधायक हैं जबकि कांग्रेस और जेडीएस को बहुमत नहीं मिला। चुनाव में हारने के बाद मौका देखकर गठबंधन किया। उनका यह गठबंधन अवसरवादी। चुनाव के बाद सबसे बड़ी पार्टी होने की वजह से मुझे सरकार बनाने का आमंत्रण दिया। - राज्य में 3700 किसानों ने आत्महत्या की है। लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। मैं जब तक जिंदा हूं किसानों के लिए काम करूंगा। कर्नाटक में किसान आंसू बहा रहे हैं। जब वो तकलीफ में थे तब मैं उनके आंसू पोछने गया।

जीत का जश्न जादा समय तक नही बना पाई भाजपा, येदियुरप्पा सरकार ने ढाई दिन में दिया राज्यपाल को दिया इस्तीफा,


न्यूज़ ग्राउंड (नई दिल्ली ) आकाश मिश्रा :  भाजपा के पास बहुमत का आंकड़ा न होने की वजह से मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। येदियुरप्पा ने बहुमत का प्रस्ताव पेश तो किया, लेकिन फ्लोर टेस्ट के लिए नहीं गए। इससे पहले उन्होंने करीब 20 मिनट तक भावुक स्पीच दी। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस और जेडीएस के खिलाफ जनादेश है। अगर हमें 113 सीटें मिली होती तो आज स्थिति कुछ और होती। येदियुरप्पा ने 17 मई को अकेले शपथ ली थी। इसके पहले कर्नाटक में बहुमत का ड्रामा जमकर चला। दिनभर कभी बीजेपी के पास बहुमत होने और न होने की खबरें आती रहीं। यहां तक कि कांग्रेस और जेडीएस के दो-दो विधायकों के गायब होने की खबर आई। कांग्रेस नेता वीएस उग्रप्पा ने कहा कि उन्होंने (बीजेपी के बीवाई विजेंद्र) ने कांग्रेस एमएलए की पत्नी को फोन किया और कहा कि वे अपने पति से कहें कि येदियुरप्पा के फेवर में वोट करें। हम आपके पति को मंत्री पद या 15 करोड़ रुपए देंगे। इससे पहले कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने कहा कि भाजपा को पता है कि उसके पास 104 विधायक हैं, इसके बाद भी वह हर संभव कोशिश कर रही है और हमारे विधायकों को खरीदने के लिए कुछ भी देने को तैयार है। हमारे एमएलए हमारे साथ हैं। दो अभी हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन वे हमें सपोर्ट करेंगे। पहले खबर कांग्रेस के दो विधायक आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा पाटिल असेंबली नहीं पहुंचे थे। इसी तरह जेडीएस के दो विधायक के भी सदन नहीं पहुंचने की खबर आई। प्रताप गौड़ा पाटिल करीब एक बजे विधानसभा पहुंचे। शाम को 3:30 बजे आनंद सिंह भी सदन में पहुँच गए। उधर, अब जेडीएस के भी सभी विधायकों के सदन में पहुंचने की खबर है। सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि हमारे पास 100% पूर्ण बहुमत है। मैं उन सभी वादों पर कल फैसला लूंगा, जो मैंने कर्नाटक की जनता से किए हैं। उधर, कांग्रेस के सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा के पास बहुमत साबित करने के लिए विधायकों की पर्याप्त संख्या नहीं है। विधायक हमारे पक्ष में हैं और हम सरकार बनाएंगे।






V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv