Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
स्वास्थ्य
By   V.K Sharma 19/05/2018 :15:57
नमक का सेवन कम करे वरना होगी बड़ी परेशानी
 

न्यूज़ ग्राउंड (नई दिल्ली) आकाश मिश्रा : किडनी की बीमारी लोगों को बहुत बीमार बना सकती है। ये बातें सभी जानते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि खाने में नमक कम रखा जाये तो युवावस्था में किडनी की बीमारियों से बचा जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि देश में मौत के शीर्ष पांच कारणों में किडनी की बीमारी भी शमिल है। विशेषज्ञों का मानना है कि हमारे देश में महिलाएं किडनी की बीमारी से निपटने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उनका कहना है कि चूंकि ज्यादातर घरों में रसोई की जिम्मेदारी महिलाओं की होती है , इसलिए वे आसनी से भोजन में नमक की मात्रा नियंत्रित कर सकती हैं। मुंबई के सैफी अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर अरूण पी. दोशी का कहना है कि डायलिसिस में 25 से 30 वर्ष आयु वर्ग के मरीजों की संख्या पिछले पांच-छह वर्ष में बहुत ज्यादा बढ़ गई है। डॉक्टर दोशी का कहना है कि गुर्दा / किडनी के कामकाज में दिक्कत सबसे ज्यादा उच्च रक्तचाप के कारण आती है। और भोजन में नमक की मात्रा सीधे तौर पर रक्तचाप से जुड़ी हुई है। डॉक्टर का कहना है , ‘ज्यादा मात्रा में नमक के सेवन से उच्च रक्त चाप हो सकता है , लेकिन आप रक्तचाप को नियंत्रित कर सकते हैं। ऐसे में आप आसानी से नमक की मात्रा कम करके किडनी फेल होने से भी रोक सकते हैं।नवी मुंबई स्थित अपोलो अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर अमित लांगोटे का कहना है कि देश के अन्य भागों के मुकाबले उत्तरी भारत में डायलिसिस के लिए आने वाले युवा मरीजों की संख्या ज्यादा है।




V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv