Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 18/05/2018 :11:05
फरूख नगरवासियों को विकास कार्यों की सौगात देंगे मंत्री राव नरबीर सिंह
 
गुरुग्राम हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह शनिवार 19 मई को फरूखनगरवासियों को करोड़ों रूपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वे उस दिन 1 करोड़ 22 लाख रूपये से पूरे हुए विकास कार्यों का उद्घाटन करने के साथ साथ लगभग 5 करोड़ 57 लाख रूपये की लागत से पूरी होने वाली परियोजनाओं की नींव रखेंगे।

यह जानकारी आज फरूखनगर मार्किट कमेटी के चेयरमैन वीरेन्द्र यादव ने दी। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण मंत्री 19 मई को फरूखनगर पधार रहे हैं। उद्घाटन संबंधी परियोजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि लोक निर्माण मंत्री शनिवार को मिनी बाई-पास से झज्जर(वाया पुलिस स्टेशन) तक की सडक़ का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे फरूखनगर के राजीव चौंक से बसीरपुर गेट तक की सडक़ , सिविल अस्पताल में लाइब्रेरी, पशु अस्पताल में प्रशिक्षण / मीटिंग हॉल, वार्ड नंबर-2 में नवनिर्मित सडक़, वार्ड नंबर-1 व 2 में सडक़ , वार्ड नंबर-6 में सडक़ आदि का भी उद्घाटन करेंगे। इन कार्यों पर 1 करोड़ 22 लाख रूपये की राशि खर्च हुई है।शिलान्यास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि लोक निर्माण मंत्री द्वारा उस दिन साढ़े चार करोड़ रूपये की लागत से बनाए जाने वाले सामुदायिक केन्द्र का शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही वे वार्ड नंबर-2 में चौपाल, वार्ड नंबर-13 में डा. अंबेडकर पार्क, राजीव चौंक से दिल्ली गेट मेन बाजार तक सडक़ के निर्माण कार्य तथा वार्ड नंबर-7 चांदनगर में आरसीसी नाला का निर्माण करने आदि विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv