Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 18/05/2018 :11:03
बीएलओ मतदाता सूची का घर-घर जा कर 20 मई तक होगा सर्वे
 
सोनीपत भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतानुसार जिला के सभी मतदान केन्द्रों से संबंधित बीएलओ मतदाता सूची का घर-घर जा कर 20 मई तक सर्वे करेंगे। इसके लिए उपमण्डल अधिकारी (ना0) सोनीपत श्री प्रशांत पंवार की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय के तृतीय तल स्थित मीटिंग हॉल में सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के सुपरवाईजरों व बीएलओ को ट्रेनिंग दी गई और उन्हें आदेश दिए गए कि सर्वे का रिकार्ड केवल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए ऐप में ही अपडेट करना है। यह ट्रेनिंग जिला निर्वाचन कार्यालय के जूनियर प्रोग्रामर संजय श्रीवास्तव द्वारा दी गई। इस मौके पर निर्वाचन तहसीलदार संदीप, निर्वाचन सहायक सुदेश राणा, निर्वाचन कानूनगो अमरेन्द्र सिंह दहिया, राजेन्द्र, अनिल, कमल व सभी सुपरवाईजर तथा बीएलओ मौजूद थे।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv