गुरुग्राम भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता रमन मलिक जी ने सेक्टर 57 के सदस्यों के साथ एनहांसमेंट, रोड स्ट्रीट लाइट्स, अतिक्रमण आदि विषयों के मुद्दों से संबंधित विषय पर बैठक की और उनको यह भी आश्वासन दिया की उनकी सभी समस्याओं को लेकर वह जल्द मुख्यमंत्री और संबंधित अधिकारियों के समक्ष संज्ञान में
लाकर विषय के समाधान के लिए भरसक प्रयास करेंगे। यह मीटिंग रमन मलिक जी के कार्यालय में हुई। रमन मलिक जी ने निवासियों को यह आश्वासन दिया कि वह उनके लाभ के लिए जो भी जरूरी कार्य होगा, वह करेंगे।
मलिक ने सेक्टर वासियों को संबोधित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री द्वारा जो योजनाएं लागू की गई है वह आप सभी की भलाई के लिए ही है। सेक्टर निवासियों ने रमन मलिक जी के समक्ष अपनी समस्याएं रखी जिनका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं का निवारण करने के लिए वह हमेशा तत्पर है और जनता की भलाई के लिए वह हर एक उचित कार्य जरूर करंगे। आरडब्ल्यूए के मेंबरों ने मलिक जी का धन्यवाद भी किया कि जिस प्रकार से गत 3-4 दिनों से बिजली की समस्या चल रही थी और मात्र एक ट्वीट के ऊपर उन्होंने मध्य रात्रि तक लगकर लोगों की समस्या सुलझाने के प्रयास करें और कराएं भी। इसका भी आभार व्यक्त करने वह सब आए थे। सेक्टर वासी इस बात से संतुष्ट हुए की सरकार का प्रतिनिधि उनके बीच में बैठकर उनकी समस्याओं का आकलन कर रहा है । इस मौके पर क्रङ्ख्र सदस्य श्री तेजेंदर सेहरावत, अहलावत जी, अक्षय भाटिया, श्री आर.एस.यादव सभी निवासियों ने मलिक जी का आभार व्यक्त करा और कहा की जिस प्रकार लोगो के कष्ट को समझ के उसके लिए तत्परता से समाधान ढूढऩे और कष्ट का निवारण करने लगे, आज राजनितिक क्षेत्र में इस प्रकार के सरल लोगो की आवश्कता हैं । मलिक ने कहा कि भाजपा के हर एक कार्यकर्ता को जनता के कष्ट निवारण के लिए जनता के सामने आकर काम करना होगा, यह हर भाजपाई की जिम्मेवारी हैं ।