Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 02/05/2021 :02:23
मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम
 
एक से दो दिन के भीतर 75,000 से लेकर एक लाख खुराक भारत भेज देगी। इसके बाद 15 मई अथवा उससे पहले एक लाख और दवा की शीशियां भारत पहुंच जाएंगी।

नई दिल्‍ली(न्यूज़ ग्राउंड) देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कहर के बीच सरकार ने वायरस रोधी दवा रेमडेसिविर (Remdesivir) की 4.5 लाख खुराक मंगाने के लिए ऑर्डर दिया है जिसमें से 75,000 शीशियों की पहली खेप शुक्रवार को भारत पहुंच जाने की उम्मीद है। उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय ने एक वक्तव्य में यह जानकारी दी है।

मंत्रालय ने कहा है कि देश में इस दवा की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने रेमडेसिविर का आयात करना शुरू किया है। इसकी 75,000 शीशियों की पहली खेप शुक्रवार को भारत पहुंच जाएगी। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के साथ रेमडेसिविर की मांग कई गुना बढ़ गई है। वायरस रोधी इस दवा का इस्तेमाल कोविड-19 संक्रमण के इलाज में किया जाता है।
मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकारी कंपनी एचएलएल लाईफकेयर लिमिटेड ने साढ़े चार लाख रेमडेसिविर की खुराक के लिए अमेरिका की कंपनी मैसर्स गिलीड साइंसिज इंक और मिस्र की दवा कंपनी मैसर्स इवा फार्मा को ऑर्डर दिया है। इसमें कहा गया है कि यह माना जा रहा है कि गिलीड साइंसिज अगले एक से दो दिन के भीतर 75,000 से लेकर एक लाख खुराक भारत भेज देगी। इसके बाद 15 मई अथवा उससे पहले एक लाख और दवा की शीशियां भारत पहुंच जाएंगी।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि वहीं इवा फार्मा शुरुआत में दस हजार खुराक भेजेगी और उसके बाद प्रत्येक 15 दिन में जुलाई तक 50 हजार शीशियां भेजती रहेगी। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने कहा है कि उसने भी देश में रेमडेसिविर की उत्पादन क्षमता को बढ़ाया है। उसने कहा कि 27 अप्रैल की स्थिति के अनुसार देश में लाइसेंस प्राप्त सात घरेलू विनिर्माताओं की उत्पादन क्षमता 38 लाख शीशी प्रति माह से बढ़कर 1.03 करोड़ शीशी प्रति माह तक पहुंच गई है। दवा कंपनियों ने पिछले सात दिन के भीतर 13.73 लाख शीशियों की देशभर में आपूर्ति की है।

रेमडेसिविर की दैनिक आपूर्ति जो कि 11 अप्रैल को 67,900 खुराक थी वह 28 अप्रैल को बढ़कर 2.09 लाख खुराक तक पहुंच गई। देश में कोरोना वायरस के दैनिक संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 3,86,452 नए मामले सामने आए हैं। इन्‍हें मिलाकर संक्रमित हो चुके लोगों का कुल आंकड़ा 1,87,62,976 तक पहुंच गया। वहीं सक्रमित मामलों की संख्या 31 लाख के पार चली गई है



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv