Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
शिक्षा
By   V.K Sharma 24/09/2020 :17:32
SSC ने घोषित की CHSL, CGL, JE, स्टेनो समेत सभी लंबित परीक्षाओं तारीख, 1 अक्टूबर से 31 अगस्त 2021 तक होंगे एग्जाम !
 






नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कल यानी कि 22 सितंबर को अपनी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी है। एसएससी भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी की गयी। जारी कैलेंडर के अनुसार आयोग जिन भर्ती परीक्षाओं की तारीखें का ऐलान किया है, उनमें कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल, सीजीएल ( Combined Graduate Level ,CGL), कंबाइंड हॉयर सेकेंड्री लेवल, सीएचएसएल (Combined Higher Secondary Level, CHSL), जूनियर इंजीनियर (JE ) और एमटीएस ( Multi-tasking Staff, MTS) एग्जाम का टाइम टेबल शामिल हैं। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर या नीचे दिये दिये लिंक से कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले इस बारे में आयोग ने 17 सितंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके बीच में आयोग ने हिंदी अनुवादक, दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सीएपीएफ परीक्षा और अक्टूबर और नवंबर के महीनों में चयन पदों के लिए परीक्षा आयोजित की है। इन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। SSC विभिन्न पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है, इनमें दिल्ली पुलिस में सबइंस्पेक्टर , सीएपीएफ परीक्षा, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर इंजीनियर, स्टेनोग्राफर सी, डी, सहित सीजीएल, मल्टी टास्किंग नॉन टेक्निकल सहित अन्य परीक्षाएं शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए आयोग भर्ती परीक्षाएं आयोजित करता है।  इस साल SSC विभिन्न भर्ती परीक्षा में देरी हुई है, क्योंकि मार्च में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने और उसकी रोकथाम की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के कारण परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं।  इसके बाद से अब जैसे-जैसे अनलॉक की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। अब विभिन्न भर्ती परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। इस संबंध में आयोग ने इन परीक्षाओं को कराने का फैसला किया है। इसके अलावा कई अन्य नेश्नल लेवल की परीक्षाएं भी हुई थीं। इनमेंं जेईई और नीट परीक्षाएं शामिल हैं।   



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv