Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 24/06/2020 :21:38
आयुष मंत्रालय ने दी कोरोनिल को हरी झंडी, बाबा रामदेव ने किया ट्वीट, कहा- ' आयुर्वेद से नफरत करने वालों के लिए बुरी खबर !
 



नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा :  बाबा रामदेव ने अपनी कोरोना की दवा से जुड़ा एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि आयुर्वेद का विरोध एवं नफरत करने वालों के लिए घोर निराशा की खबर. इस ट्वीट के साथ उन्होंने आचार्य बालकृष्ण का एक ट्वीट संलग्न किया है जिसमें आयुष मंत्रालय ने कहा है कि उसे दवा के क्लीनिकल ट्रायल संबंधी सभी दस्तावेज मिल गए हैं. बाबा रामदेव ने आचार्य बालकृष्ण का जो ट्वीट संलग्न किया है उसमें आयुष मंत्रालय की ओर से ये भी लिखा गया है कि वह शोध के नतीजों के सत्यापन के लिए इस दस्तावेजों का अध्ययन करेगा. इसी पत्र के बाद बाबा रामदेव ने ये ट्वीट किया है.

कल बाबा रामदेव ने बाजार में उतारी थी दवा 'कोरोनिल' : कल योगगुरू बाबा रामदेव ने कोरोना का इलाज करने वाली दवा का दावा करते हुए 'कोरोनिल' को बाजार में उतारा था. हालांकि इसके बाद आयुष मंत्रालय ने बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद की 'दिव्य कोरोना किट' के विज्ञापन पर रोक लगा दी थी. आयुष मंत्रालय ने कंपनी से दवा के बारे में पूरी जानकारी भी मुहैया कराने के लिए कहा था. बाबा रामदेव को इस दवा के लॉन्च के बाद काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि इस दवा को लेकर अभी देश की सर्टिफाइड संस्थाओं ने कोई बात नहीं कही थी.

कल ही आचार्य बालकृष्ण ने आयुष मंत्रालय को लिखा था पत्र : कोरोनिल दवा को लेकर आचार्य बालकृष्ण ने कल ही आयुष मंत्रालय को पत्र लिखा था और अब जब इसका जवाब आया है तो बाबा रामदेव इसके आधार पर कह रहे हैं कि आयुर्वेद का विरोध करने वालों के लिए ये निराशा की खबर है. हालांकि अभी उनकी दवा को लेकर कुछ भी निश्चित रूप से आयुष मंत्रालय ने नहीं कहा है.



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv