Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 03/06/2020 :15:43
दिल्ली हिंसा: आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ चार्जशीट में चौंकाने वाला दावा 1.30 करोड़ खर्च कर कराया था दंगा !
 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन ने 1.30 करोड़ खर्च करके दिल्ली के चांदबाद में दंगा कराया था। दिल्ली पुलिस ने इस साल फरवरी में हुए दंगों के मामले में मंगलवार को ताहिर समेत 15 के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। कड़कड़डूमा कोर्ट 16 जून को इस पर संज्ञान लेगा।  1030 पन्ने के आरोपपत्र में ताहिर को चांदबाग में दंगे का मास्टरमाइंड बताया है। चार्जशीट में ताहिर के भाई शाह आलम समेत अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपपत्र में कहा है कि हिंसा के वक्त आरोपी ताहिर हुसैन अपनी छत पर मौजूद था और उसी ने इलाके में हिंसा भड़काई थी दंगों से पहले आरोपी ताहिर हुसैन ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरकिता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल लोगों से बातचीत की थी। इस बीच उसने जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद और खालिद सैफी से भी बात की थी। पुलिस ने आरोप लगाया कि दंगों की पूरी तैयारी पहले ही की गई थी। ताहिर हुसैन ने लोगों से बात की थी और उसी वक्त तय किया गया था कि जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली आएंगे, तब दिल्ली में दंगा कराया जाएगा। हालांकि पुलिस ने इस चार्जशीट में उमर खालिद को आरोपी नहीं बनाया है और कहा कि उमर खालिद के साथ मीटिंग का मकसद अभी पता नहीं लगा है।  आरोपपत्र में पुलिस ने 75 गवाहों के नाम भी शामिल किए हैं। 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv