Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
मनोरंजन
By   V.K Sharma 18/05/2018 :09:54
गर्मी भी नहीं आ सकी रोहित पुरोहित के रास्ते में
 
चंड़ीगढ़त्नटीवी अभिनेता रोहित पुरोहित ने अपने जादुई प्रदर्शन से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के मैग्नम ओपस शो पोरस में एलेक्जेंडर द ग्रेट के किरदार में जान फूंक दी है। इस किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली है और उनके प्रदर्शन को लेकर बेहतरीन रिव्यू आ रहे हैं। आने वाले एपिसोड्स में वह पर्शियन युद्ध में भाग लेने वाले हैं।

इस दौरान उनके शरीर पर दो परतों वाला कवच होगा। आप कल्पना कर सकते हैं कि 40 डिग्री सेल्सियस की झुलसाने वाली गर्मी में आउटडोर सेट्स पर दो परतों वाले कवच को पहनकर शूटिंग करना कितना मुश्किल रहा होगा। लेकिन रोहित पुरोहित को आप आने वाले दिनों में इतने भारी-भरकम सुरक्षा कवच को पहना देखेंगे। वैसे, इस वजह से रोहित को सीने और पीठ पर रैशेस हो गए हैं। लेकिन दर्द से जूझते हुए भी रोहित पुरोहित ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और शूट को रुकने नहीं दिया।रोहित ने कहा, च्च्एलेक्जेंडर का चरित्र मेरे दिल के काफी करीब रहा है और यह किरदार निभाते हुए मुझे बेहद अच्छा लग रहा है। हम पर्शियन युद्ध के सिक्वेंस को शूट कर रहे हैं। यह बेहतरीन है। मैं दो परतों वाला कवच पहन रहा हूं और हम 40 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर आउटडोर शूट कर रहे हैं।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv