Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 01/05/2020 :15:20
कोरोना वायरस: 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन देश के 130 जिले रेड जोन में, ग्रीन जोन नहीं होंगे सील, गाइडलाइंस का करना होगा पालन !
 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) : देशभर में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है। लॉकडाउन के बाद भी देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में कमी देखने को नहीं मिल रही है और मरीजों की संख्या अब तक 35 हजार पार हो चुकी है और वहीं इससे अब तक 1147 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से 3 मई के बाद 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है वही सभी जिलों को अलग-अलग हिसाब से बांटने का काम किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश सभी जिलों को तीन कैटेगरी में बांट दिया है- रेड जोन, ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा केस की संख्या, डबलिंग रेट और टेस्टिंग के हिसाब से जिलों की नई सूची तैयार की गई है। न्यूज़ ग्राउंड के पास देश के अलग-अलग ज़ोन की पूरी लिस्ट है. इसके मुताबिक देश के 733 जिलों को तीन अलग-अलग जोन में बांटा गया है. ग्रीन जोन में वो जिले हैं जहां पिछले 28 दिनों से कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है. इसके अलावा ऑरेंज ज़ोन यानी वो इलाका जहां पिछले 14 दिनों में कोरोना का कोई नया केस न आए हों वहां भी पाबंदियों में कुछ ढील दी जा सकती है. इसके अलावा रेड ज़ोन में किसी भी तरह की छूट की कोई संभावना नहीं है. आइए जानते हैं अलग-अलग राज्यों के मुख्य शहरों और जिलों का क्या है हाल:-
रेडजोन (उत्तर प्रदेश) : लखनऊ,आगरा, कानपुर, सहारनपुर, बुलंदशहर, मेरठ, राय बरेली, मुरादाबाद, गौतम बुद्धनगर, गाजियाबाद, मथुरा, बरेली, वाराणसी, अलीगढ़, वाराणसी, बिजनौर, अलीगढ़, रामपुर, अमरौहा, संत कबीर नगर, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर
रेड जोन (महाराष्ट्र) : मुंबई, पुणे, थाने, नासिक, पालघर, नागपुर, सोलापुर, यावतमाल, औरंगावाद, सतारा, अकौला, जलगांग
रेड जोन (राजस्थान) : जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, नागौर, बांसवाड़ा, झालवार
रेड जोन (पंजाब) : जालंधर, पटियाला, लुधियाना
रेड जोन (मध्य प्रदेश) : भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, धार, देवास, बारवानी, ईस्ट निमाड़,
रेड जोन (पश्चिम बंगाल) : कोलकाता, हावड़ा, 24 परगना नॉर्थ, 24 परगना साउथ, मिदनापुर वेस्ट, मिदना ईस्ट, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, मालदह
रेड जोन (बिहार) : मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्सर, गया
रेड जोन (छत्तीसगढ़) : रायपुर
रेड जोन (दिल्ली) : दक्षिण-पश्चिम, सेंट्रल, नॉर्थ, साउथ, नॉर्थ ईस्ट, वेस्ट, शहादरा, ईस्ट, न्यू दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट, साउथ वेस्ट
रेड जोन (गुजरात) : अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, आनंद, बरासगांठा, पंचमहल्स, भावनगर, गांधी नगर, अरावली
रेडजोन (हरियाण) : सोनीपत, फरीदाबाद
रेडजोन (झारखंड) : रांची
रेडजोन (तेलंगाना) : हैदराबाद, रंग्गारेड्डी, विकाराबाद, वारंगल
रेडजोन (हरियाण) : जाजापुर, भद्दक, बालेश्वर
रेडजोन (कर्नाटक) : बेंगलुरु अरबन, बेंगलुरु रूरल, मैसूर
रेडजोन (उत्तराखंड) : हरिद्वार



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv