Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 28/03/2020 :22:02
Lockdown: दिल्ली एनसीआर के बस अड्डों पर पलायन करते मजदूरों की उमड़ी भीड़, भूखे-प्यासे परिवार के साथ मीलों पैदल चल रहे हजारों मजदूर ।
 



नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : पूरे देश में लॉकडाउन होने के बाद दिल्ली-एनसीआर से बिहार, यूपी और झारखंड के मजदूर, कामगार घर जाने का बैचेन हैं. लेकिन उनकी इस हड़बड़ाहट ने लॉकडाउन की कामयाबी से हासिल होने वाले नतीजे पर सवाल उठा दिया है. दिल्ली का आनंद विहार बस अड्डा, गाजियाबाद बस अड्डा और कौशांबी इस वक्त अपने-अपने घर जाने वाले मजदूरों के हुजूम से अटे पड़े हैं. इतनी बड़ी भीड़ की वजह से यहां संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है.
बसों में संक्रमण का खतरा : मजदूरों की समस्याओं को देखते हुए योगी सरकार ने 1000 बसें चलाने का फैसला किया है. ये बसें दिल्ली में फंसे यूपी के मजदूरों को लेकर उनके गांव जाएगी. जाहिर है एक बस में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ बैठने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा. बता दें कि कोरोना वायरस का संक्रमण बड़ी तेजी से फैलता है. अगर कोई भी व्यक्ति कोरोना पीड़ित शख्स के एक मीटर के दायरे में आता है और उसका उससे संपर्क होता है तो उसके शरीर में भी इस वायरस के जाने का खतरा बढ़ जाता है. मजदूरों की संख्या को देखते हुए बसों में यात्रा के दौरान ऐसे किसी भी संक्रमण की गुंजाइश पैदा होती है.
लोगों के साथ बीमारी भी न पहुंच जाए गांव : इसके अलावा अगर कोरोना संक्रमित व्यक्ति किसी तरह से अपने गांव पहुंच जाता है और इसक जानकारी स्थानीय प्रशासन को नहीं होती है तो उससे कई और लोगों के संक्रमित होने का खतरा रहता है.
नीतीश कुमार ने उठाए सवाल : इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मजदूरों को लाने के लिए की गई बसों की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. सीएम नीतीश ने कहा है कि दिल्ली से या कहीं और से लोगों को बुलाने से समस्या और बढ़ेगी. क्योंकि ये लोग अपने गांव में भी संक्रमण फैला सकते हैं. इससे लॉकडाउन का उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा. बता दें कि बिहार और यूपी की सीमाएं कई जगहों पर मिलती है. अगर यूपी का कोई कोरोना पॉजिटिव बिहार के सीमावर्ती इलाकों में पहुंचता है तो वह इसका संक्रमण बिहार में भी फैला सकता है. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार चाहती है कि जो जहां है वहीं रहे और बिहार सरकार और स्थानीय प्रशासन उनके रहने खाने की व्यवस्था वहीं करे. ऐसा तब तक हो जबतक की स्थिति सामान्य न हो जाए.
बिना खाना-पानी के ठेला, साइकिल, कंधा : कोरोना के फैलते संक्रमण के बीच काम से निकाल दिये गये लोग सिर पर छत और दो वक्त की रोटी की तलाश में घरों की तरफ निकल पड़े हैं. कोई पैदल चल रहा है, तो कोई साइकिल या ठेले पर अपनों का बोझ उठा रहा है. सबसे ज्यादा संख्या बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के लोगों की है. ये लोग पिछले कई दिनों से चल रहे हैं. कइयों ने तो पांच दिन से कुछ खाया-पिया भी नहीं है. बावजूद इसके किसी ने गोद में सात माह की बच्ची ले रखी है, तो कोई अपने पांच साल के बच्चे को कंधे पर उठाये चल रहा है. एक 70 साल की वृद्ध महिला भी पैदल गांव लौटने को मजबूर है.
गृह मंत्रालय ने लिखी चिट्ठी : इस बीच गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिख कामगारों, मजदूरों, छात्रों और अन्य लोगों के लिए खाने-पीने और रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. बिहार और झारखंड सराकर ने अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की है और इस समस्या से अवगत कराते हुए हससंभव मदद की अपील की है.
भाजपा अध्यक्ष ने खाना और परिवहन मुहैया कराने का दिया निर्देश : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने कार्यकर्ताओं से पैदल लौट रहे मजदूरों को को खाना, सुरक्षा और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर उनके गंतव्य तक पहुंचाने का निर्देश दिया. सभी राज्य प्रमुखों से बात कर उन्होंने यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि कम-से-कम पांच करोड़ गरीब लोगों को भाजपा कार्यकर्ता खाना मुहैया कराएं.



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv