Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 09/11/2019 :20:40
अयोध्या फैसले को लेकर भटहट क्षेत्र में लिया गया सुरक्षा का जायजा और लोगों से शांति बनाए रखने की गई अपील
 
सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भटहट चौकी प्रभारी विनोद सिंह एवं राम अनुज यादव और चौकी स्टाफ भटहट के क्षेत्र में सुरक्षा व्यस्था का जायजा लिया


गोरखपुर(भटहट) न्यूज़ ग्राउंड : प्राप्त जानकारी के अनुसार भटहट क्षेत्र में चौकी प्रभारी विनोद सिंह एवं राम अनुज यादव के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ क्षेत्र में सुरक्षा व्यस्था का जायजा लिया।और फ्लैग मार्च करते हुऐ पूरे भटहट कस्बे में घूमकर और अन्य जगहों का भी जायजा लिया गया
वहीं गाड़ी पर हॉर्न बांध कर चौकी प्रभारी द्वारा लोगों को बताया जा रहा था कि धारा 144 लग गया है किसी भी दुकान पर 1 साथ 5 लोगों से ज्यादा लोग इकट्ठा ना हो । ना ही कोई डीजे या जुलूस न निकाले और ना ही कोई पटाखा फोड़े अगर कोई ऐसा कार्य करते समय पकड़ा गया तो उसके ऊपर कठोर कानूनी कार्यवाई की जाएगी। 
इसी क्रम में यहां ये भी बता दें कि माननीय सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद आम दिनों की तरह लगभग भटहट की सभी दुकानें खुली हुई हैं सभी समुदाय के बुद्धिजीवी वर्ग और आम जनता कंधा से कंधा मिलाकर चल रहे है दोनों समुदायों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए शांति व्यवस्था बनाए हुए है।भटहट में किसी प्रकार की कोई अशांति नही हुआ है और ना ही किसी से कोई दिक्कत है सभी वर्ग के लोग फैसले सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सहमत हैं 


*मैनुद्दीन अली/भटहट*



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv