Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 08/10/2019 :12:22
श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन A.I.I.M.S के तत्वाधान में किया गया।
 

श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ,श्री समता युवा संघ औरश्री  समता महिला मंडल दिल्ली के द्वारा 8/ 10 /2019 आचार्य श्री नानेश पुण्य स्मृति दिवस और आचार्य श्री रामेश के आचार्य पदारोहण दिवस पर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल रक्तदान शिविर A.I.I.M.S के तत्वाधान में आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर का  शुभारंभ मंगलाचरण व गुरु भगवंतो के जयकारों  और संघ संरक्षक श्री रिखबचंद जी बैद  एवं इस रक्तदान शिविर के अर्थ सहयोगी श्रीमती पाना देवी मेघराज मनीष कुमार संचेती के कर कमलों द्वारा हुआ। संघ के प्रत्येक सदस्यों द्वारा किए गए अथक प्रयासों से दिन भर रक्त देने वालों का तांता लगा रहा, कुल मिलाकर 203 यूनिट रक्तदान हुआ।

साथ में ही शासन दीपक श्री आदित्य मुनि जी म सा,श्रद्धेय श्री अटल मुनि म सा और श्रद्धेय श्री राजन मुनि जी म सा ठाणा 3 का प्रवचन भी कम्युनिटी सेंटर में रखा गया ।श्री आदित्य मुनि जी म सा. ने  उपस्थित जनमेदनी को सरल एवं व्यवहारीक दृष्टि से समझाते हुए बताया कि रावण के 10 मुख के समान हमारे जीवन में भी दसों प्रकार की बुराइयां है इन को दूर करने से ही विजय दशमी मनाना सार्थक हो सकता है। प्रवचन के पश्चात श्री संघ द्वारा 8 या उससे ज्यादा तपस्या करने वालों का भी अभिनंदन और बहुमान किया गया।

आज के रक्तदान शिविर में दिल्ली के कई धार्मिक और  समाजिक  संस्थाओं के  सदस्यों का पधारना हुआ।साथ में अन्य विशिष्ठ महानुभावो का भी पधारना हुआ जिनमें श्रीमान जयप्रकाश जी (जेपी) चेयरमैन स्थाई समिति दिल्ली उत्तरी दिल्ली ,श्रीमान अरविंद जी गर्ग (अध्यक्ष चांदनी चौक जिला भाजपा), श्रीमान जोगीराम जी जैन (पार्षद कमला नगर )के नाम प्रमुख है।  इससे सारे कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुए।

  प्रदीप सोनावत ( अध्यक्ष)
 श्री साधुमार्गी समता युवा संघ (दिल्ली)
M.no.9818364650



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv