Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 13/09/2019 :16:17
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2019 : अध्यक्ष समेत तीन सीटों पर ABVP की जबरदस्त जीत, NSUI को मिला सचिव पद !
 


नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव में आरएसएस से जुड़े छात्र संगठन एबीवीपी ने परचम लहराया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद पर जीत मिली है। दूसरी तरफ कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई ने सचिव पद पर कब्जा जमाया है। इस साल भी नतीजा कमोबेश 2018 की तरह ही रहा है। बीते साल भी एबीवीपी को तीन सीटें हासिल हुई थीं, जबकि एनएसयूआई ने एक सीट जीती थी। बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी की राजनीति को राजधानी समेत देश भर की राजनीति के लिए अहम संकेत के तौर पर देखा जाता रहा है। एबीवीपी ने प्रेजिडेंट के तौर पर अग्रसेन कॉलेज के अक्षित दहिया को मैदान में उतारा था, जबकि कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने महिला कैंडिडेट पर दांव लगाते हुए चेतना त्यागी को मौका दिया था। वामपंथी संगठन आइसा से दामिनी काइन चुनावी समर में थीं, जबकि AIDSO से रोशनी ने चुनाव लड़ा था।

16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे

मतगणना शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होनी थी, लेकिन यह किसी वजह से करीब दो घंटे देरी से शुरू हुई। डूसू चुनाव में मुख्य मुकाबला एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच ही रहा। इस बार कुल 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिनमें चार महिलाएं थीं।


किसे मिले कितने वोट

अध्यक्ष पदउपाध्यक्ष पदसचिव पदसंयुक्त सचिव पद
अक्षित दहिया (AVBP)   29685 वोटप्रदीप तंवर (AVBP) 19858 वोटआशीष लांबा (NSUI) 20934 वोटशिवांगी खेरवाल (ABVP) 17234 वोट
चेतना त्यागी (NSUI) 10646 वोटअंकित भारती (NSUI) 11284 वोटयोगिता राठी (ABVP) 18881 वोटअभिषेक चपराना (NSUI) 14320 वोट
दामिनी कैन (AISA) 5886 वोटआफताब आलम (AISA) 8270 वोटविकास (AISA) 6804 वोट---------
नोटा 5495 वोट-----नोटा  6507 वोटनोटा 7695 वोट


इससे पहले शुक्रवार को सुबह साढ़े 9 बजे के आसपास मतगणना शुरू कर दी गई थी। यहां पर बता दें कि बृहस्पतिवार को हुए छात्र संघ चुनाव में इस बार मतदान फीसद काफी कम रहा। पिछले साल की अपेक्षा इस बार करीब पांच फीसद कम मतदान हुआ। इस बार सुबह और शाम के कॉलेजों कों मिलाकर कुल मतदान फीसद 39.90 रहा, जबकि पिछले साल 2018 में यह आंकड़ा 44.46 फीसद था।

एनएसयूआइ ने डीयू प्रशासन और एबीवीपी पर लगाए आरोप : डूसू चुनाव में एनएसयूआइ ने डीयू प्रशासन और एबीवीपी पर आरोप लगाए हैं। एनएसयूआइ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नीरज मिश्र ने कहा कि डूसू के संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार अभिषेक चपराना को गुरुवार को दयाल सिंह कॉलेज में पुलिस ने गलत तरीके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने एनएसयूआइ के आरोपों को गलत बताया है। पुलिस का कहना है कि आचार संहिता के तहत चुनाव के दौरान कोई भी वोट नहीं मांग सकता है, जबकि अभिषेक दयाल सिंह कॉलेज के बाहर वोट मांग रहे थे। इसलिए उन्हें सिर्फ एक जगह पर बैठाया गया था। उन्हें गिरफ्तार करने का आरोप गलत है। नीरज ने कहा कि आर्यभट्ट कॉलेज में ईवीएम मशीन में खराबी आई थी। एनएसयूआइ के सचिव पद के उम्मीदवार आशीष लांबा के बैलेट नंबर को दबाने पर ईवीएम में लाइट नहीं जल रही थी। इससे साफ है कि डीयू प्रशासन एनएसयूआइ को हराने में जुटा है। एबीवीपी को जिताने के लिए ऐसे काम किए जा रहे हैं। एबीवीपी ने कहा कि एनएसयूआइ को एक बार फिर हार का डर सता रहा है, इसलिए ऐसे आरोप लगाए गए हैं। वहीं, डीयू चुनाव समिति ने कहा कि सभी कॉलेजों में पोलिंग बूथों पर ईवीएम ठीक तरह से चल रही थीं। उनमें किसी भी तरह की समस्या नहीं आई है।

दिव्यांग छात्रों ने दिखाया उत्साह : DUSU चुनाव में दिव्यांग छात्रों ने उत्साह दिखाया। मताधिकार के जरिये कॉलेजों की व्यवस्था सुधारने की उम्मीद से नॉर्थ कैंपस में पहुंचे। उनकी सुविधा के लिए पोलिंग बूथ पर रैंप बनाए गए थे। दिव्यांग छात्रों ने लाइब्रेरी व कॉलेजों में पानी के मुद्दे पर वोट दिया। उन्होंने कहा कि डीयू के कॉलेजों में काफी समय से पानी की समस्या है। ऊपरी तलों पर पहुंचने के लिए लिफ्ट भी खराब है। बृहस्पतिवार को सुबह के कॉलेजों में छात्र मतदान करने के लिए पहुंचे, लेकिन बीते सालों की तुलना में ज्यादा उत्साह नजर नहीं आया। डीयू के सुबह के कॉलेजों में औसत मतदान करीब 40 फीसद तक रहा, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 43.8 फीसद था। किरोड़ीमल कॉलेज में 5545 छात्र पढ़ते हैं, जबकि महज 2186 छात्रों ने वोट दिया। हिंदू कॉलेज में करीब 4400 छात्र हैं, जिनमें से 2589 ने मतदान किया। हंसराज कॉलेज में करीब पांच हजार छात्र हैं, जिनमें से 2500 छात्रों ने वोट दिया। अन्य कॉलेजों में भी कम मतदान हुआ। श्री अर¨बदो कॉलेज में मतदान फीसद 33.14 रहा। श्यामलाल कॉलेज (इवनिंग) में 41 फीसद और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में 32 फीसद मतदान हुआ। डूसू चुनाव समिति के अनुसार इस बार 39.90 फीसद मतदान हुआ।

कॉलेजों में दर्ज की जीत : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का कहना है कि उसने 30 कॉलेजों के छात्रसंघ चुनाव में जीत दर्ज की है। इनमें श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, विवेकानंद कॉलेज, हंसराज, भास्कराचार्य कॉलेज, अदिति महाविद्यालय, शिवाजी कॉलेज , रामलाल आनंद कॉलेज, सत्यवती कॉलेज (मॉर्निग), लक्ष्मी बाई कॉलेज शामिल हैं। डूसू चुनाव में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अक्षित दहिया ने कहा कि सभी कॉलेजों में छात्रों से संपर्क किया गया था। एबीवीपी के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रदीप तंवर ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में प्रचार के दौरान हम छात्रों के बीच सकारात्मक एजेंडा लेकर गए और उसका प्रभाव दिखा। संयुक्त सचिव पद की उम्मीदवार शिवांगी खरवाल ने कहा कि यह डीयू में छात्रओं की बढ़ती सहभागिता का संदेश है।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv