लोकसभा चुनाव 2019: भोजपुरी सुपर स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ, अखिलेश यादव के खिलाफ हो सकते हैं BJP उम्मीदवार !
नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : लोकसभा चुनाव 2019 मे बॉलीवुड सितारों की तरह क्षेत्रीय भाषाओं के सितारों की भी अहमियत बढ़ गई है. कई पार्टियां बड़े चेहरों को अपने पाले में लाने की कोशिश करती नजर आ रही है. खबर है कि भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. निरहुआ ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की. यह भी कहा जा रहा है कि निरहुआ आजमगढ़ सीट से बीजेपी के उम्मीदवार बन सकते हैं. आजमगढ़ यूपी की हाई प्रोफाइल सीट है. यहां से समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं. हो सकता है कि निरहुआ की उम्मीदवारी के जरिए बीजेपी यादव बहुल इस सीट पर अखिलेश को घेरने की कोशिश में है. निरहुआ की गिनती भोजपुरी के सबसे बड़े सिंगर और अभिनेता में की जाती है. बता दें कि उनके भाजपा ज्वाइन करने की चर्चा हो रही थी और आज उन्होंने उन कयासों पर विराम लगाते हुए विधिवत भाजपा का दामन थाम लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक निरहुआ को भाजपा आजमगढ़ से लोकसभा का टिकट दे सकती है, जहां समाजवादी सुप्रीमो अखिलेश यादव चुनाव मैदान में होंगे। पिता की सीटिंग सीट पर अखिलेश यादव इस बार ताल ठोक रहे हैं तो अब भाजपा भोजपुरी स्टार दिनेशलाल यादव को यहां उन्हें टक्कर देने को उतार सकती है। लेकिन, निरहुआ के लिए आजमगढ़ सीट से जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के टंडवा गांव में पैदा हुए निरहुआ पहले गाने गाते थे। जब 2001 में उनके 2 एल्बम 'बुढ़वा में दम बा' और 'मलाई खाए बुढ़वा' आए तो ये दोनों ही छा गए। लोगों ने उनके गानों को खूब पसंद किया और भोजपुरी में उनकी पहचान बन गई। साल 2003 में उनका का एक और एल्बम 'निरहुआ सटल रहे' आया। इसकी बदौलत निरहुआ सुपरहिट हुए और भोजपुरी सिनेमा में काफी मजबूत स्तंभ बन गए। बता दें कि दिनेशलाल यादव निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं और उनकी फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आती हैं। यही वजह है कि उनकी हर फिल्म भोजपुरी बॉक्स अॉफिस पर रिकॉर्ड बनाती है। उनकी फिल्मों में उनके नाम की टाइटल वाली फिल्मों की तो सीरीज चलती है। जैसे-निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ रिक्शावाला, निरहुआ चलल लंदन। निरहुआ ने तो वैसे कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है लेकिन उनकी केमिस्ट्री आम्रपाली दुबे के साथ अच्छी बैठती है और ये जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सुपर हिट जोड़ी साबित हुई है। चर्चा यह भी है कि जौनपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके भोजपुरी के एक और बड़े सितारे रवि किशन को इस बार बीजेपी अपना उम्मीदवार बना सकती है. दिनेश लाल यादव, निरहुआ मूलत: गाजीपुर उत्तर प्रदेश से हैं. निरहुआ ने लोक गायक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. वे शादियों में परफॉर्म किया करते थे. निरहुआ भोजपुरी सिनेमा की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं. निरहुआ की गिनती भोजपुरी के सबसे महंगे सुपरस्टार्स में की जाती है.