Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 17/03/2019 :21:00
दुखद/ गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में निधन,लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे !
 



नई दिल्ली(न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : गोवा (Goa) के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar Dies) अग्नाशय कैंसर से पीड़ित थे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के निधन की पुष्टि की. राष्ट्रपति ने ट्वीट कर मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar Dies) के निधन पर दुख जताया. इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय (Goa CMO) ने बयान जारी कर मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar Health Condition) के स्वास्थ्य की स्थिति बेहद खराब होने की जानकारी दी थी. गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर बताया गया था कि, 'मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत बेहद गंभीर है. डॉक्टर उन्हें ठीक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.' बता दें कि मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) को पिछले दिनों अचानक उनके स्वास्थ्य में गिरावट देखने के बाद गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. बीते शनिवार को भी जानकारी मिली थी कि मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) की तबियत काफी बिगड़ गई है, लेकिन बीजेपी के तरफ से बयान आया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है.. गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (63) का रविवार शाम को निधन हो गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया। सोमवार 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट उन्हें श्रद्धांजलि देगी। इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया था कि पर्रिकरकीहालत बेहद खराब है। डॉक्टर उन्हें बचाने की कोशिश में जुटे हैं। पर्रिकर पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे। पिछले साल से उनका गोवा, मुंबई, अमेरिका और दिल्ली एम्स जैसे बड़े अस्पतालो मे इलाज चल रहा था। पर्रिकर के स्वास्थ्य को लेकर शनिवार को गोवा प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर की अध्यक्षता में भाजपा विधायकों और पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई।डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने कहा कि बैठक में किसी ने भी लीडरशिप में बदलाव की मांग नहीं की। हम पर्रिकर के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, लेकिन उनके बचने की उम्मीद बेहद कम है, क्योंकि वे बेहद बीमार चल रहे हैं। अगर कुछ होता है तो लीडरशिप में जो भी बदलाव होगा, वह भाजपा से होगा। लोबो ने यह भीबताया था कि पर्रिकर शुक्रवार रात बेहद बीमार हो गए थे, ऐसे में भाजपा ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी। डॉक्टरों को पर्रिकर की हालत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है और वे रिकवरी नहीं कर पा रहे। तीन विधानसभाओं में होने वाले उप-चुनाव नजदीक हैं और इनके लिए उम्मीदवारों का चयन भी किया जाना था। मुख्यमंत्री पर्रिकर ने इस बार के बजट सत्र में हिस्सा लिया और 30 जनवरी को बजट पेश किया था। इसके अगले दिन वे इलाज के लिए दिल्ली एम्स चले गए और 5 फरवरी को गोवा लौट आए थे। पर्रिकर को पिछले कुछ समय में जब भी देखा गया, वह चिकित्सीयउपकरणों से लैस दिखाई दिए। नासोगेस्ट्रिक ट्यूब उनके चेहरे पर लगी हुई थी।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv