लोकसभा चुनाव 2019: आज BJP की पहली लिस्ट का एलान 100 उम्मीदवारों में सबसे ऊपर हो सकता है PM मोदी का नाम
नई दिल्ली (न्यूज़
ग्राउंड) आकाश मिश्रा : बीजेपी संसदीय दल की बैठक आज है. इस बैठक के बाद पार्टी
करीब 100 प्रत्याशियों के नामों का
ऐलान कर सकती है. इस लिस्ट में पहले चरण में वोटिंग वाले सीटों के प्रत्याशियों के
अलावा पीएम नरेंद्र मोदी के नाम का भी ऐलान हो सकता है. बताया जा रहा है कि आज आने
वाली लिस्ट में पीएम मोदी का नाम सबसे ऊपर होगा और इस बार भी वह वाराणसी सीट से
चुनाव लड़ेंगे. वहीं, बीजेपी बिहार के
प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान कर सकती है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से
शुक्रवार को सुशील मोदी, नित्यानंद राय और भूपेंद्र यादव की मुलाकात हुई. बीजेपी की
कोर ग्रुप की बैठक के बाद कल बिहार एनडीए 40 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट पर अंतिम मुहर लगा सकती है.
बिहार की 40 सीटों के लिए बीजेपी,
जेडीयू और एलजेपी के बीच 17-17-6
सीटों का फॉमूर्ला तैयार
हुआ है. बीजेपी की पहली लिस्ट में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की 42 सीटों के अलावा पश्चिम यूपी, बिहार, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों की कुछ सीटें भी शामिल हो
सकती है। तेलंगाना और आंध्र की सभी सीटों पर पहले राउंड में ही मतदान है, इसके अलावा अन्य राज्यों की कुछ सीटें पर भी पहले राउंड में
ही मतदान होना है। देश की 543 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में मतदान होना है और 23 मई को नतीजे आएंगे। दरअसल, पिछली बार 2014 में बीजेपी और जेडीयू ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार समीकरण बदल गया है. नीतीश के एनडीए के खेमे
में आने के बाद बिहार में उम्मीदवारों की नई बिसात बिछाई जा रही है. पिछले चुनाव
में जेडीयू की जीती हुई और बीजेपी की हारी सीटों को इस बार जेडीयू को ही दिया गया
है. साथ एनडीए की जीती हुई पांच सीटों को भी जेडीयू के खाते में इस बार जोड़ दिया
गया है. पिछले चुनाव में जेडीयू की जीती हुई और बीजेपी की हारी सीटों को जेडीयू को
ही दिया गया है. वहीं एनडीए द्वारा जीती गई पांच सीटें भी जेडीयू को दी गई हैं.
मुंगेर की सिटिंग एलजेपी सीट जेडी यू को मिली सकती है. वहीं बेगूसराय के साथ
अदला-बदली हो सकती है. बीजेपी ने अपनी सीटिंग सीट बेगूसराय जेडीयू को दी है,
वहीं मुंगेर में जेडीयू
ने एलजेपी के साथ सीटों की अदला बदली की है. पिछले चुनाव में भागलपुर की हारी हुई
सीट को बीजेपी ने जेडीयू के साथ अपनी जीती हुई झंझारपुर सीट से अदलाबदली कर रही
है. हारी हुई सीट भागलपुर देने के बजाय जीती हुई सीट झंझारपुर जेडीयू को दे रही
है. माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ऐसी कई सीटों पर नए उम्मीदवार उतारने का
फैसला ले सकते हैं, जहां मौजूदा सांसदों के
खिलाफ नाराजगी दिख रही है। ऐसे में पार्टी की यह बैठक अहम रहने वाली है और पहले
चरण की सीटों पर ही बागियों का गुस्सा देखने को मिल सकता है। बीजेपी ने सांसदों के
टिकटों को लेकर कई स्रोतों के जरिए फीडबैक जुटाया है। इसके अलावा सांसदों से उन
कामों की जानकारी देने को भी कहा गया है, जो उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पूरे किए हैं। इसे एक
तरह से सांसदों का रिपोर्ट कार्ड माना जा रहा है और इसके जरिए ही चुनावी टिकट का
फैसला लिया जा सकता है। इस बार बिहार ही नहीं बीजेपी दूसरे राज्यों की 100 सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है. हो
सकता है कि पीएम मोदी की सीट का भी आज ऐलान हो जाए. फिलहाल पीएम मोदी वाराणसी से
सांसद हैं. पिछले दिनों अटकलें लगाई जा रही थी कि पीएम मोदी ओडिशा के पुरी से भी
चुनाव मैदान में ताल ठोंक सकते हैं. इस लिस्ट में मोदी के साथ राजनाथ सिंह,गडकरी,सदानंद गौड़ा,राधामोहन सिंह की टिकटों का ऐलान हो सकता है.