Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
अन्तरराष्ट्रीय
By   V.K Sharma 15/03/2019 :11:12
मलेशिया में जहरीले पानी से सैकड़ों लोग बीमार, 111 स्कूल बंद करवाए
 
कुआलालंपुर मलेशिया की एक नदी में जहरीला अपशिष्ट फेंके जाने से नदी का पानी दूषित हो गया। चिंता की बात यह है कि इस दूषित पानी के उपयोग से बच्चों सहित सैकड़ों लोग बीमार पड़ गए और देश में 100 से अधिक स्कूल बंद कराए गए। ऐसा माना जा रहा है कि एक लॉरी ने पिछले सप्ताह दक्षिणी जोहोर राज्य में यह अपशिष्ट फेंका था, जिससे पूरे क्षेत्र में खतरनाक तेज गन्ध वाला धुआं फैल गया। इससे लोगों को उबकाई और उल्टी जैसी तकलीफ होने लगी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 500 से अधिक लोगों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें से अधिकतर स्कूल जाने वाले छात्र हैं। वहीं 160 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह किस प्रकार की जहरीली गैस थी। शिक्षा मंत्री मस्जली मलिक ने इलाके के 43 स्कूल बंद करने का आदेश दिया था लेकिन बाद में इससे दोगुने स्कूल बंद किए गए। उन्होंने एक बयान में कहा, शिक्षा मंत्रालय ने पैसिर गुडांग इलाके में तत्काल सभी 111 स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, शिक्षा मंत्रालय
सभी से एहतियातन कदम उठाने का अनुरोध करता है।’ इस सप्ताह की शुरुआत में जहरीला अपशिष्ट फेंकने के मामले में तीन व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया था। इनमें से एक को जल्द अदालत में पेश किया जाएगा और पर्यावरण संरक्षण कानून का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने पर उसे पांच साल कैद तक की सजा दी जा सकती है।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv