पानीपत नई पहल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता का उद्देशय था की लोगों को पशुओं के प्रति जागरूक किया जाए और होली के त्यौहार पर पशुओं पर रंगों को न लगाने की अपील की गई।
नई पहल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य कुणाल कपूर ने बताया की सोसाइटी पिछले कई सालो से सडक़ो पर रह रहे बेसहारा पशुओं का इलाज कर रही है और लोगो को पशुओं के प्रति दया भाव रखने के लिए जागरूक करती रही है। होली पर उपयोग किये जाने वाले रंगो में कई तरह के केमिकल मिले होते है और जब ये रंग पशुओं पर लगाए जाते है तो इसका पशुओं की त्वचा पर बहुत ही बुरा असर होता है। इसकी वजह से पशुओं को कई तरह की बीमारिया भी हो है, जैसे खुजली,आँखों में जलन,बालो का झडऩा और जब पशु ऐसे घातक रंगो को चाटता है तो ये रंग उनके शरीर में चला जाता है जिसकी वजह से उन्हें बीमारिया लग जाती है और कई बार वो तड़प-तड़प कर मर भी जाते है। प्रेस वार्ता के द्वारा सोसाइटी के सदस्यों ने लोगो से अपील की के होली पर खुद भी इन केमिकल वाले घातक रंगो से बचे और पशुओ पर रंगो का प्रयोग ना करे। इसके साथ ही सदस्यों ने बताया की अगर उनको शहर में कही भी कोई घायल पशु मिलता है तो वो इस न.+91 8053193881 पर कॉल और घायल पशु की फोटो खींच कर उसकी लोकेशन के साथ व्हाट्सह्रश्वप द्वारा भेज
सकते है ताकि टीम के सदस्य उस घायल पशु को आसानी से ढूंढ सके।
सोसाइटी के सदस्य पूजा नारंग ने बताया की नई पहल वेलफेयर सोसाइटी और गौ रक्षा दल के सदस्यों के साथ मिल कर गौ वंशो का भी इलाज करती है और कोई गौ वंश अगर गंभीर रूप से घायल होता है तो उसको टीम के सदस्य एम्बुलेंस द्वारा समालखा या रोहतक
के पशु अस्पताल में इलाज के लिए भेजती है। पूजा ने बताया की सोसाइटी के साथ ऐसे भी कई लोग जुड़े हुए है जो हमे छोटे घायल पशुओं को रखने के लिए जगह भी उपलब्ध करवाते है। टीम के सदस्यों में लडक़े व लड़कियां दोनों ही सक्रिय रूप से काम करते है। टीम के सभी सदस्य प्राइवेट जॉब करते है और इसी में से समय निकाल कर वे सभी इन बेसहारा पशुओं का इलाज करवाकर उनकी जान बचते है। टीम के सदस्य समय समय पर पशु पर हो रहे हिंसा को रोकने के लिए और लोगो को पशुओ के प्रति दया भाव रखने के लिए जागरूक करने हेतु रैली,सेमिनार व अन्य कार्यक्रम करते रहते है। इस कार्यक्रम में टीम के सदस्यों ने शपथ ली के हम ना तो पशुओं पर रंग डालेंगे ना ही किसी और को डालने देंगे और अगर कोई ऐसा करेगा तो उस पर कानूनी कार्रवाई भी करवाई जाएगी द्य इस अवसर पर नई पहल वेलफेयर सोसाइटी एवं गौ रक्षा दल के सदस्य मौजूद थे जिसमे से प्रमुख रूप से रिंकू,गौरव लिखा,धनज्य,मेघना खुराना,सागर खुराना,डॉ. नीरू बत्रा,नीरज पांचाल आदि मौजूद रहे।