Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
अपराध
By   V.K Sharma 15/03/2019 :10:46
आखिर क्यों अवैध कब्जाधारियों पर मेहरबान नगरपालिका!
 
तरावड़ी कस्बा तरावड़ी में नगरपालिका की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों की भरमार है। रोजाना कब्जे पर कब्जे हो रहे हैं, लेकिन नगरपालिका की कार्रवाई रामभरोसे है। आखिर क्या कारण है कि प्रशासन इन अवैध कब्जाधारियों पर इतना मेहरबान है कि कई-कई सालों से कब्जा कर अपनी दुकाने बनाकर एवं खोखे रखकर अपना कारेबार चलाने वाले लोगों पर आज तक भी कोई कार्रवाई नही हुई।

तरावड़ी की सौंकड़ा पुलिया पर एक तरफ जहां लोगों ने अपनी दुकानें तक छाप दी, वहीं दुकानदारों ने अवैध रूप से खोखे रखकर कई सालों से जमीन पर कब्जा किया हुआ है। आपको बता दें कि कई सालों से यहां पर दुकानदारों ने अपने खोखे रखकर कारेबार सजाया हुआ है। खोखों के रूप में अवैध कब्जा कर फलफ्रु ट, पैंचर, करियाणा स्टोर, गैस वैल्डिंग, पान की दुकान, सब्जी विक्रेता के अलावा अन्य दुकानें धड़ल्ले से चलाई जा रही हैं, लेकिन नगरपालिका प्रशासन का इस ओर आज तक भी कतई ध्यान नही गया। जहां पर अवैध कब्जाधारियों ने कब्जा कर अपने कारोबार सजाए हुए हैं, वहां पर रिक्शा स्टैंड की जमीन हैं।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv