Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 15/03/2019 :10:42
पदमश्री अवार्ड से नवाजे जाऐंगे बुटाना के सुल्तान सिंह
 
तरावड़ीत्न बुटाना गांव के किसान सुलतान सिंह को 16 मार्च को राष्ट्रपति भवन में पदमश्री अवार्ड से नवाजा जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें यह अवार्ड देंगे। मछलीपालन के क्षेंत्र में देशविदेश में बेहतरीन कार्य करने के लिए सुलतान सिंह को यह अवार्ड देने का निर्णय लिया गया है। सुलतान सिंह की उपलब्धि से बुटाना गांव के साथ-साथ करनाल जिला और पूरे हरियाणा में खुशी का माहौल है। आपको बता दें कि वह मछलीपालन के व्यवसाय में लगभग 35 सालों से काम कर रहे हैं। उन्होंने हजारों लोगों को मछली पालन का प्रशिक्षण भी दिया है। वैज्ञानिकों ने भी उनके फार्म का दौरा कर सुलतान सिंह की कार्यशैली की सराहना की। सुलतान सिंह ने उत्तर भारत की पहली मछली बीज हैचरी का निर्माण किया तथा बीज बेचने का काम शुरू कर दिया। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान तथा महाराष्ट्र में भी डैम को पट्टे पर लेकर काम शुरू किया हुआ है।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv