Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 15/03/2019 :10:23
होली जीवन के रंग का प्रतीक त्योहार
 
चंडीगढ़ भारतीय संस्कृति, प्रकृति और पर्यावरण से उभरी संस्कृ ति है। इसके तीज-त्योहार, इसके व्रत और संस्कार सभी पर्यावरण की उपज हैं, भारत के सभी तीज त्योहार या तो मौसम बदलने या ऋतु परिवर्तन के सूचक हैं या फिर खेती और फसल से जुड़े हुये है।

हर त्योहार के अपने रंग है और अपना स्वाद। लेकिन सभी त्योहारों में सबसे खूबसूरत त्योहार कि अगर कोई बात करें तो आप आँख मूँद कर कह सकते है कि वह त्योहार है होली। एक तो होली ऋतु राज बसंत के आगमन का प्रतीक है। सभी मौसमों का राजा बसंत, रंग और उमंग का प्रतीक बसंत और इस बसंत के रंग और उमंग को प्रतिबिम्बित करता उसका प्रतिनिधि त्योहार होली। होली क्यूं सबसे अलग, सबसे खास त्योहार है, कभी सोचा है आपने ? दरअसल होली रंग मे एकाकार हो जाने का अवसर है, एक ऐसा पल जब हम सभी अपना आस्तित्व खोकर प्रकृति में एकाकार हो जाते है, प्रकृति की छ्टा के साथ होली के रंग, हम सभी को सिर्फ एक रंग में, रंग देता है। सभी को एक में समाहित कर देता है होली क्या अमीर क्या गरीब, क्या बड़ा क्या छोटा, क्या गोरा क्या काला, क्या बच्चा क्या बूढ़ा, क्या स्त्री क्या पुरुष, सभी रंग- बिरंगे होकर अपनी पहचान कुछ देर के लिए ही सही भुला देते है। और यही इस त्योहार कि सबसे बड़ी उपलब्धि है कि यह सभी को एक में समाहित कर देता है। होली का दिन सभी तरह कि वर्जनाओं के टूटने का भी दिन है । प्राय: इस त्योहार के बारे में लोगो को एक बड़ी गलतफहमी है कि यह त्योहार, बेहद गंदे और बेहूदेपन का त्योहार है। लोग इसमें फूहड़ता का प्रदर्शन करते है। लेकिन इसके पीछे का मनोविज्ञान शायद हमें पता नहीं है। मनोवैज्ञानिक कहते है कि आमतौर पर हम अपने जीवन में इतनी तरह
के कृ त्रिम वर्जनाओं को पालकर जीते है, कि हमारे व्यक्तित्व कि स्वाभाविकता नष्ट हो जाती है, हम सभी अपने जीवन में नकलीपन का अभिनय कर रहे होते है, वैसे भी शहरी समाज आपसे, सोकाल्ड डिह्रश्वलोमेटिक या पोलिटिकल करेक्ट होने कि उम्मीद करता है और शहरी समाज, इस पोलिटिकल करेक्ट होने के चक्कर में, अपनी स्वाभाविकता को नष्ट कर देता है।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv