Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
खेल
By   V.K Sharma 14/03/2019 :11:27
विश्व कप के लिए तैयार हैं दीपा
 
नई दिल्ली > स्टार महिला जिम्नैस्ट दीपा कर्मकार ने कहा है कि विश्व कप को लेकर उनपर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है। वह अजरबैजान के बाकू और कतर के दोहा में होने वाले दोनो विश्व कप मुकाबलों में अपना 100 फीसदी देने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा है कि हर टूर्नामेंट कठिन होता है, लेकिन वह कभी भी दबाव महसूस नहीं करतीं। गुरुवार से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट से पहले दीपा ने कहा, ‘मेरी ट्रेनिंग अच्छी चल रही है। मैं अगरतला में अभ्यास कर रही हूं। मैं वहां अच्छा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगी।’ उन्होंने कहा, ‘खिलाडिय़ों का प्रदर्शन या तो ऊपर जाता है या नीचे आता है। यह हमेशा से ऐसा रहा है। बीते साल जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में दीपा को पांचवां स्थान मिला था। दीपा ने कहा, ‘मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं है। मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा। पहले मुझे अपने आप में संतुष्ट महसूस करना होगा।’ दीपा को दो साल तक चोट और सर्जरी के कारण बाहर बैठना पक्का था। रियो ओलिंपिक-2016 में दीपा कांस्य पदक हासिल करने से काफी करीब से रह गईं थीं।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv