Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राजनीति
By   V.K Sharma 14/03/2019 :11:03
देश बचाने के लिए गठबन्धन जरूरी : जयहिन्द
 
चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने रोहतक में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज देश बचाने के लिए ये गठबंधन जरूरी है । भाजपा से देश को बचाना जरूरी है। जिस भाजपा ने धर्म के नाम पर देश को बांटा है उससे बचाना जरूरी है ।

जिस भाजपा ने हरियाणा को जाति के नाम पर बांटा है उससे हरियाणा बचाना जरूरी है। देश जब बोर्डर पर जाने की तैयारी में था तब भाजपा बूथ पर जा रही थी, इसलिए देश को बचाना जरूरी है। शहीदों की चिता भी ठंडी नही हुई थी तब भाजपा रैली कर रही थी 7 सेना  पर राजनीति करने वाली भाजपा से देश को बचाना जरूरी है 7जब देश सेना के साथ खड़ा था तब भाजपा नेता सेना की वर्दी पहने राजनीति कर रहे थे ऐसे लोगों से देश को बचाना जरूरी।7 भाजपा पार्टी देश में धर्म-जाति के नाम से राजनीति कर रही है। देश और समाज को
बाँटने का काम करती है ऐसी भाजपा से देश को बचाना जरूरी है 7 भाजपा देश के लिए हानिकारक है। भाजपा ने हरियाणा का तो पूरी तरह से सत्यानाश कर दिया है जातिवाद का जहर घोल कर। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार झूठी सरकार है 7 मोदी जी बताये कि
कहाँ है 2 करोड़ नौकरियां ? कहाँ है 15 लाख ?कहाँ है अच्छे दिन ? किसान , जवान , कर्मचारी , व्यापारी , मजदूर सभी वर्ग भाजपा से परेशान है 7 आज पुरे देश को मोदी-शाह की जोड़ी से बचाना जरूरी है।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv