Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 14/03/2019 :10:53
पानीपत से चुलकाना धाम तक की पैदल यात्रा में करीब ३ हजार श्रद्धालु लेंगे भाग
 
पानीपत वृन्दावन ट्रस्ट पानीपत द्वारा रविवार 17 मार्च को फाल्गुन एकादशी पर सातवीं श्रीश्याम ध्वजा पैदल यात्रा पानीपत से लेकर चुलकाना धाम तक निकाली जाएंगी। इस यात्रा में करीब 500 महिलाओं सहित करीब 3 हजार श्रद्धालु भाग लेंगे। इसके लिए श्रद्धालुओं द्वारा रजिस्ट्रेशन भी करवाया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए वृन्दावन ट्रस्ट के पदाधिकारी विकास गोयल, हरीश बंसल, आशीष गर्ग,राकेश बंसल आदि ने मॉडल टाउन स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि ट्रस्ट द्वारा यह सातवीं यात्रा निकाली जा रही है। इस बार की यात्रा की विशेषता होगी कि मुख्य ध्वज पर सोने व चांदी के फूलों और हकीक, मुंगा, पुखराज, अमेरिकन डायमंड, गोवेंद, मानिक, नीलम, पन्ना, सुनेला, लहसुनिया, मोती आदि नवरत्नों व उपरत्नों की वर्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए है। यात्रा वाले दिन 17 मार्च को सुबह करीब 5 बजे सभी श्रद्धालु जीटी रोड स्थित महाराजा होटल के पास एकत्रित होंगे। वहां पर यात्रा में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं को ट्रस्ट द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। उसके उपरांत यात्रा का पूरे विधि विधान के अनुसार शुभारंभ होगा। वहीं रास्ते में चार स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पानीपत से लेकर चुलकाना धाम तक 21 किमी कि इस पैदल यात्रा में श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। चुलकाना धाम में श्याम बाबा के दर्शन के उपरांत वृन्दावन ट्रस्ट द्वारा सभी यात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को 56 भोग का प्रसाद व तुलसी का पौधा देकर सम्मान किया जाएगा।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv