इनेलो के पूर्व विधायक समेत दर्जनों ने भाजपा का दामन थामा
चंडीगढ़त्नलोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों में सियासी तोडफ़ोड़ भी शुरू हो गई है। इनेलो के एक पूर्व विधायक समेत पार्टी के दर्जनों नेताओं ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। इनेलो के जो नेता भाजपा में शामिल हुए हैं उनमें से कई ऐसे हैं जिन्हें हालही में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।