Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 14/03/2019 :10:30
लोकसभा आम चुनाव 2019 मतगणना प्रक्रिया को लेकर कम्ह्रश्वयूटर ऑपेरटर को प्रशिक्षण
 
करनाल लोकसभा आम चुनाव 2019 की तैयारियों के चलते बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में मतगणना प्रक्रिया को लेकर कम्ह्रश्वयूटर ऑपेरटर को प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश नवीन आहुजा के अतिरिक्त करनाल जिला की सभी 5 विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिर्टनिंग अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित ऑपरेटर शामिल हुए।

प्रशिक्षण की प्रक्रिया जिला सूचना विज्ञान केन्द्र के एडीआईओ परविन्द्र सिंह ने, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित किए गए सुविधा सॉफ्टवेयर के जरिए सम्पन्न करवाई। प्रक्रिया में ट्रायल रन के तहत सहायक रिर्टनिंग अधिकारियों द्वारा डमी तौर पर राऊंड वाईज वोटो की गिनती डाली गई, नोमिनेशन भी डाले गए। इसके बाद उसी राऊंड का डाटा एकत्र होकर फाइनल किया गया। ट्रेनिंग के दौरान उपस्थित ऑपरेटर को बताया कि यह कार्य बड़ी सुझबुझ और एकाग्रता के साथ किया जाना है। उन्होंने बातया कि हालांकि वोटो की गिनती का डाटा ऑपरेटर के पास जाने से पहले 2-3 बार चेक किया जाता है। काऊंटिंग सुपरवाईजर भी उसे चेक कर अपनी तसल्ली करते हैं ताकि काऊंटिंग में किसी तरह की गलती की गुजांइश ही ना रहे। क्योकि एक बार डाटा फाइनल होने के बाद सॉफ्टवेयर में उसकी एडिटिंग नहीं हो सकती और ना ही उसमे किसी तरह का परिवर्तन किया जा सकता है, बल्कि पारदर्शिता के लिए सम्बंधित राऊंड का रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्पले कर दिया जाता है और वह चुनाव आयोग की साईट पर भी अपलोड हो जाता है। ट्रेनिंग के दौरान उपस्थित ऑपरेटरों द्वारा पुछे गए सवालों का समाधान भी किया गया और उनसे बारीबारी ट्रायल रन करवाकर ट्रेनिंग दी गई। इस कार्यक्रम में निर्वाचन तहसीलदार सुनील भोरिया भी उपस्थित थे।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv