Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 14/03/2019 :10:23
डिफेंस डील में राहुल गांधी की रुचि क्यों है : स्मृति
 
नई दिल्ली देश में लोकसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही राजनैतिक दलों के एक-दूसरे पर हमले तेज होते जा रहे हैं। बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि जीजाजी के साथ साले भी घोटाले में संलिप्त है। उन्होंने कहा कि डिफेंस डील में राहुल गांधी की रुचि क्यों हैं? स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पर बड़े आरोप लगाते हुए जमीन घोटाले की बात की।

इसमें राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और श्रीमति वाड्रा का नाम भी शामिल है। केंद्रीयमंत्री ने कांग्रेस पर फैमिली पैकेज भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। स्मृति ईरानी ने कहा कि गांधी परिवार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी को जवाब देना पड़ेगा कि जमीन घोटाले में उनके और वाड्रा के तार पाहवा से क्यों जुड़ रहे हैं। जमीन की खरीददारी से संबंधित इन दस्तावेजों से ये बात सामने आई कि एचएल पाहवा के साथ राहुल गांधी के आर्थिक संबंध हैं। इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि बंगाल में कुछ पुलिस अधिकारी टीएमसी कैडर के रूप में काम कर रहे हैं। कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को भी चुनावी ड्यूटी से हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ भी शिकायत की है। राहुल गांधी
ने पीएम के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए हैं, इसलिए उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv