Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राजनीति
By   V.K Sharma 13/03/2019 :15:31
स्मृाति ईरानी ने राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप, प्रियंका से भी जोड़े भ्रष्टाृचार के तार, बोलीं- आपने अमेठी में शिलान्यास नहीं सत्यानाश किया है 'मसूद अजहर जी' बयान पर माँगा रिश्ते की पहचान !
 




नई दिल्ली, (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में अपने पहले दौरे पर भारत-रूस संयुक्त उपक्रम के तहत बनने वाली एके-203 रायफल निर्माण इकाई का उद्घाटन किया और लोगों को संबोधित किया।  इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा, 'कुछ लोग जगह जगह घूमकर भाषण करते रहते हैं- मेड इन उज्जैन, मेड इन जैसलमेर, मेड इन बड़ौदा। लेकिन ये मोदी है... अब यहां बनने वाली राइफल मेड इन अमेठी के नाम से जानी जाएगी । दुनिया की सबसे आधुनिक राइफल एके-203 का अमेठी में निर्माण होगा।'अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा है, 'प्रधानमंत्री जी, अमेठी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास 2010 में मैंने खुद किया था। पिछले कई सालों से वहां छोटे हथियारों का उत्पादन चल रहा है। कल आप अमेठी गए और अपनी आदत से मजबूर होकर आपने फिर झूठ बोला। क्या आपको बिल्कुल भी शर्म नहीं आती?' केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी रॉबर्ट वाड्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कल जो दस्तावेज पब्लिक के सामने आए उससे साफ है यूपीए के दौर में एक पेट्रोलियम और रक्षा सौदे की जांच में संजय भंडारी और राहुल गांधी के तार जुड़े हुए हैं। जमीन के सौदे से सामने यह भी आया कि यह मामला रॉबर्ट वाडरा से भी जुड़ा हुआ है।स्मृनति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रें स कर कहा, 'ये माना गया है कि संस्थागत भ्रष्टाचार कांग्रेस की एक देन रही है। 24 घंटे में समाचार माध्यम से कई बातें सामने आईं, लेकिन एक और बात सामने आईं है कि एचएल पावा नाम के एक शख्स जिनके यहां राहुल गांधी से संबंधित कुछ दस्तावेज सामने आए, जिनसे सामने आया कि हरियाणा में जमीन खरीदी। इस रिपोर्ट में श्रीमती वाड्रा का भी जिक्र है।' स्मृति ईरानी ने कहा कि ऐसी जानकारी सामने आ रही है, जिससे पता चलता है कि जीजा जी के साथ साले साहब भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर फैमिली पैकेज भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। स्मृति ईरानी ने कहा कि गांधी परिवार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है, उन्होंने एचएल पाहवा के यहां पर प्रवर्तन निदेशालय की रेड में राहुल गांधी के नाम के दस्तावेज पाए गए। आपको बता दें कि भाजपा का ये जवाब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की पहली रैली के बाद आया है। ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्या रोप का दौर जारी रहेगा। रॉबर्ट वाड्रा पर हमला करते हुए स्मृपति ईरानी ने कहा, 'आर्म्सल डीलर संजय भंडारी के साथ रॉबर्ट वाड्रा के नजदीकी संबंध रहे हैं, जिसकी रक्षा सौदे को लेकर जांच जारी है। संजय भंडारी के अब राहुल गांधी से भी संबंध सामने आ रहे हैं। राहुल गांधी जो रॉबर्ट वाड्रा के पीछे छिपे हुए हैं, साले साहब खुद जनता को बताएं कि रक्षा सौदे में उनकी(राहुल गांधी) इतनी रुचि क्योंे है?' स्मृबति ईरानी ने कहा कि वो बताएं कि क्या  देश की सुरक्षा को चंद रुपयों के लिए, जमीन के लिए राहुल गांधी ने क्याे शहीद करने का प्रयास किया? उन्हों'ने कहा कि राहुल गांधी का इंट्रेस्टन सिर्फ सिर्फ राजनीतिक ही नहीं, बल्कि आर्थिक और पारिवारिक है। अब राहुल गांधी जनता को बताना होगा कि एचएल पाहवा से उनके और श्रीमति वाड्रा के जमीन सौदे को लेकर संबंध क्योंह हैं?  स्मृति ईरानी ने सिलसिलेवार तरीके से ट्वीट करते हुए राहुल को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा, 'शिलान्यास नहीं सत्यानाश किया है आपने अमेठी में । झूठ कितने बोले अमेठी से आज चलें फिर से उसका पर्दाफ़ाश करते हैं। आपको डर इतना है की अमेठी में विकास हो रहा है की आपने ये देखने की तकलीफ़ नहीं उठायी की कल कोरवा में JV का उद्घाटन हुआ है।'सियासत में बयानों की टाइमिंग का अपना अलग महत्व होता है। जब कोई ऊंचे कद का नेता किसी विषय पर अपनी राय रखता है तो जन मानस अलग-अलग अंदाज में व्याख्या करता है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। वह करीब-करीब सभी मुद्दों पर अपनी राय रख रहे थे लेकिन पुलवामा आतंकी हमला, जैश-ए-मोहम्मद उनकी जुबां पर छाया रहा। बोलने के दौरान अब उनकी जुबां फिसल गई या तथ्यों की कमी थी या सियासत ये सब वह बेहतर ढंग से बता सकते हैं लेकिन जैश सरगना मसूद अजहर के बारे में उन्होंने जो कुछ कहा वह सुर्खियों में है। दरअसल मसूद अजहर के बारे में बोलते हुए उन्होंने 'मसूद अजहर जी' शब्द का जिक्र किया। राहुल गांधी की जुबां से ये बात क्या निकली कि वो बीजेपी के दिग्गज नेताओं के निशाने पर आ गए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सवाल करते हुए पूछा कि राहुल गांधी और पाकिस्तान के बीच क्या समानता है? इस सवाल का जवाब भी उन्होंने खुद ही दिया और कहा कि आतंकियों के साथ प्रेम दोनों के बीच समानता है। स्मृति ईरानी के ट्वीट का जवाब देते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया और कहा राहुल गांधी उतना ही बोलते हैं जितना रटाया जाता है। जो आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे आज वह सेना के शौर्य के सबूत मांग रहे हैं।जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के संदर्भ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की एक टिप्पणी को लेकर भाजपा के हमले पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि गांधी ने कटाक्ष करते हुए इस आतंकी के लिए ‘जी’ का संबोधन किया, लेकिन ‘गोदी मीडिया’ और सत्तारूढ़ पार्टी जानबूझकर इस बात को घुमा रहे हैं।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv