Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 10/03/2019 :15:51
प्रधानमंत्री मोदी ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा बहुत हो गया, अब नहीं सहेंगे आतंकवाद
 





 

 

 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 50वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे.  पीएम मोदी ने सीआईएसएफ के सलामी गारद का निरीक्षण  किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि CISF की भूमिका देश की सुरक्षा में काफी अहम है. प्रधानमंत्री ने सीआईएसएफ जवानों के परेड का अवलोकन किया। उन्होंने विशिष्ट एवं प्रतिभाशाली सेवाओं के लिए सेवा पदक प्रदान किया। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए एवं आगन्तुक पुस्तिका में हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री ने सीआईएसएफ जवानों को संबोधित करते हुए उनकी स्वर्ण जयंती पर बलों को बधाई दी। उन्होंने देश के महत्वपूर्ण संस्थानों की हिफाजत और सुरक्षा में सीआईएसएफ की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि नवीन भारत के लिए निर्मित आधुनिक अवसंरचना की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के सुरक्षित हाथों में है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से सुरक्षा जवानों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वीआईपी संस्कृति सुरक्षा ढ़ांचे में बाधा उत्पन्न करती है इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि नागरिक सुरक्षा जवानों के साथ सहयोग करें। प्रधानमंत्री ने सीआईएसएफ की भूमिका एवं कार्यों को लेकर आम लोगों में जागरुकता उत्पन्न करने के लिए सीआईएसएफ के कार्यों को प्रदर्शित करते हुए हवाई अड्डों एवं मेट्रो में डिजिटल संग्रहालय आरंभ करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जब दुश्मन देश सीधे युद्ध करने की स्थिति में न हो तो वह देश के अंदर आतंकी वारदातों को बढ़ा देता है, ऐसे में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाली CISF की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है. स्वतंत्र भारत के सपनों को साकार करने में सीआईएसएफ एक महत्वपूर्ण इकाई है पीएम मोदी ने कहा कि 50 साल तक लगातार हजारों लोगों ने आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसे विकसित किया है, तब जाकर ऐसा संगठन बनता है. एक संगठन को सुरक्षा देना, जहां 30 लाख तक लोग आते हों, जहां हर चेहरा अलग हो, सबका व्यवहार अलग हो। ये काम किसी वीआईपी को सुरक्षा देने से कई गुना बड़ा काम है. पीएम मोदी गाजियाबाद के इंदिरापुरम में सीआईएसएफ के 5वें बटालियन कैम्प में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. प्रधानमंत्री मोदी ने दो अधिकारियों सुधीर कुमार व जितेंद्र सिंह नेगी, एक इंस्पेक्टर एस. मुत्थुस्वामी और एक जवान आर. सूर्यराजा को सम्मानित किया. प्रधानमंत्री ने देश के अहम बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में सीआईएसएफ की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बल आपदा अनुक्रिया, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं कई अन्य प्रकार के कार्यकलापों में भी संलग्न है। इस परिप्रेक्ष्य में प्रधानमंत्री ने केरल में आई बाढ़ एवं नेपाल तथा हैती भूकंपों के दौरान सीआईएसएफ के आपदा राहत अभियानों की भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार अपने सुरक्षाबलों की हिफाजत सुनिश्चित करने की दिशा में प्रतिबद्ध है। इस संदर्भ में उन्होंने बलों को आधुनिक बनाने तथा उनके कल्याण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया। यह उदगार व्यक्त करते हुए कि ड्यूटी सशस्त्र बलों के लिए उत्सव है, प्रधानमंत्री ने कहा कि सीआईएसएफ की भूमिका आतंकवाद द्वारा उत्पन्न चुनौतियों से बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आतंकवाद के उन्मूलन की दिशा में प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों द्वारा प्रदर्शित बहादुरी एवं उनके बलिदानों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक एवं राष्ट्रीय पुलिस स्मारक जैसे स्मारक चिन्ह नागरिकों में सुरक्षा बलों के योगदान के संबंध में जागरुकता उत्पन्न करेंगे। उन्होंने अपने बल में कई महिला सैनिकों को शामिल करने के सीआईएसएफ के प्रयासों की सराहना की।

 

क्या है कार्यक्रम

पीएम मोदी भारतीय वायु सेना के हेलीकाप्टर से आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे. वे सबसे पहले कैम्प के परिसर में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और सीआईएसएफ के सलामी गारद का निरीक्षण करेंगे. उनका वहां सीआईएसएफ कर्मियों को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है. अधिकारियों ने बताया कि बल अपना 50वां स्थापना दिवस मना रहा है और यह विशेष अवसर है और इसलिये प्रधानमंत्री ने इसमें शामिल होने की स्वीकृति दे दी है.

3129 जवान और CISF की स्थापना

CISF की स्थापना 10 मार्च, 1969 को की गई थी. शुरुआत में CISF में 3,129 जवानों की संख्या थी. इसकी स्थापना संवेदनशील इकाइयों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया गया था. मौजूदा समय में CISF के जिम्मे दिल्ली मेट्रो और IGI सहित देशभर के प्रमुख 59 एयरफोर्ट की सुरक्षा सहित प्रमुख सरकारी इमारतों, परमाणु संस्थान, ऐतिहासिक इमारतें, अंतरिक्ष केंद्र और वीवीआई सुरक्षा है. इस समय CISF में करीब 1.50 लाख जवान व अधिकारी हैं. खास बात है कि कंधार प्लेन हाईजैक के बाद CISF को देश के सभी एयरपोर्ट की निगाहबानी और सुरक्षा का जिम्मा दिया गया था.

 

 

आतंकियों को उनके घर में घुस कर मारा: मोदी

शनिवार को पीएम मोदी शनिवार को ग्रेटर नोएडा में थे. यहां उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए रैली को संबोधित किया था. उन्होंने कहा था कि उरी के बाद हमसे सबूत मांग रहे थे. पुलवामा हमला हुआ तो भारत के वीरों ने जो काम किया ऐसा काम दशकों तक नहीं हुआ. उन्होंने कहा था कि हमारे वीरों ने आतंकियों को उनके घर में घुस के मारा. रात के 3 बज गए हमने देश को नहीं जगाया लेकिन पाकिस्तान की नींद उड़ गई. पाकिस्तान इस कदर घबरा गया था कि 5 बजे ही चिल्लाने लगा कि मोदी ने मारा मोदी ने मारा. पाकिस्तान ने सारी सजावट सीमा पर कर रखी थी और हम उपर से चले गए.

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv