Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 02/03/2019 :00:34
विंग कमांडर अभिनंदन का वतन वापसी पर अभिनंदन 60 घंटे बाद पहुंचे भारत , देश में जश्न का माहौल,अमृतसर से ले जाएँगे दिल्ली !
 







 

नई दिल्ली(न्यूज़ ग्राउंड) अकाश मिश्रा : भारत के विंग कमांडर अभिनंदन 60 घंटे बाद अपने वतन वापस आ गए हैं। बॉर्डर पर पहुंचते ही उन्होंने अपने अधिकारी से मुलाकात की। बाद में मीडिया ने उस अधिकारी से पूछा कि अभिनंदन ने सबसे पहले क्या बोला। तब उन्होंने कहा कि अभिनंदन के सबसे पहले के शब्द थे कि 'वतन लौटने से खुश हूं। 3-4 गाड़ियों का काफिला अभिनंदन को लेकर वाघा बॉर्डर पहुंचा। वीडियो में दिखा कि पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ अभिनंदन आए। फिर 132 कदम चलकर 7.30 मिनट में भारत की जमीन पर पहुंचे। इसके बाद वहां मौजूद भारत के अधिकारियों ने उनसे जोश भरे अंदाज में हाथ मिलाया। फिर उन्हें अपने साथ ले गए।  बता दें कि वो भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों को खदेड़ते हुए अभिनंदन सीमा पार कर गए थे। उसी दौरान उनका विमान मिग-21 क्रैश हो गया और वो पाकिस्तान में जा गिरे थे। '  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अटारी लाने से पहले अभिनंदन को जिनेवा कन्वेंशन के नियमों के तहत रेड क्रॉस (आईसीआरसी) की इंटरनेशनल समिति को सौंपा जाएगा। यहां ICRC (International Committee of the Red Cross) अभिनंदन का मेडिकल चेकअप करेगी। सोसाइटी जांच करेगी कि अभिनंदन को किसी तरह की शारीरिक चोट तो नहीं लगी है। साथ ही ये भी चेक किया जाएगा कि उन्हें कोई ड्रग्स तो दिया गया। इसके बाद उनसे कुछ सवाल भी पूछे जा सकते हैं। जांच के दौरान पाया गया कि उन्हें शारीरिक या मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है तो वो जिनेवा कन्वेंशन के तहत पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है अभिनंदन की जांच के बाद ICRC उन्हें भारत को सौंप देगी। इसके बाद भारतीय वायु सेना की मेडिकल टीम उनका मेडिकल टेस्ट करेगी। उसके बाद विंग कमांडर से बातचीत होगी। इसमें इंटेलिजेंस भी उनसे बात करेगी। उनसे सवाल पूछे जाएंगे कि उनके साथ क्या हुआ, कैसे हुआ और पाकिस्तान ने उन्हें किसी तरह से प्रताड़ित तो नहीं किया। इसके बाद एक रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपी जाएगी। पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने उन्हें रात सवा नौ बजे के आस-पास भारतीय अधिकारियों के सुपुर्द किया अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने 27 फ़रवरी को अपने कब्ज़े में ले लिया था जब वो विमान गिरने के बाद पैराशूट से पाकिस्तानी इलाक़े में नीचे आए. इसके एक दिन बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने उन्हें भारत के हवाले करने का ऐलान किया था. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनंदन की वापसी पर ट्वीट करते हुए उनका स्वागत किया है. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि देश उनकी बहादुरी पर गौरव का अनुभव कर रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विंग कमांडर अभिनंदन का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, '' विंग कमांडर अभिनंदन आपकी गरिमा, शौर्य और वीरता ने हम सभी को गौरवान्वित किया. आपका स्वागत है. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अभिनंदन की वापसी पर ट्वीट किया, ''वेलकम होम. पूरे देश को विंग कमांडर अभिनंदन पर गर्व है. ''केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी अभिनंदन के आगमन पर उनका स्वागत किया है. विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी के बाद अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा, 'प्रिय विंग कमांडर अभिनंदन, पूरे देश को आपके साहस और पराक्रम पर गर्व है. भारत आपके लिए खुश है. आप देश और भारतीय वायुसेना में अद्वितीय जुनून और समर्पण के साथ सेवा जारी रखें. आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं.' भारतीय वायु सेना के एयर वाइस मार्शल ने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान ने भारत को सौंप दिया है और उन्हें प्रोटोकॉल के तहत मेडिकल जांच के लिए ले जा रहे हैं. 9 बजकर 20 मिनट पर (भारतीय समयानुसार) पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को भारत को सौंपा. अभिनंदन के साथ पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की अधिकारी फ़ारेहा बुट्टी भी साथ आईं और उन्हें भारतीय अधिकारियों के हवाले किया. पाकिस्तानी मीडिया ने विंग कमांडर अभिनंदन का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि पाकिस्तानी सेना ने उनके साथ प्रोफ़ेशनल तरीके से पेश आए और उन्हें लोगों से बचा कर सेना के कैंप ले जाया गया प्राथमिक इलाज भी मुहैया कराया गया वाघा-अटारी सीमा पर बीएसएफ़ के तमाम अधिकारी, पंजाब एडमिनिस्ट्रेशन के तमाम अधिकारी पहुंच चुके हैं और वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच चुके हैं. पाकिस्तान के वाघा बार्डर पर पाकिस्तान की सेना की गाड़ियों का काफ़िला पहुंचा जिसमें कई गाड़ियां हैं. उम्मीद जतायी जा रही है कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को इन गाड़ियों में लाया जा रहा है. तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर भारतीय को तमिलनाडु के रहने वाले विंग कमांडर अभिनंदन पर गर्व है. वाघा-अटारी सीमा पर कमांडर अभिनंदन का इंतज़ार करते भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को विमान के जरिए इस्लामाबाद से लाहौर लाया जा रहा है. उन्हें वाघा-अटारी सीमा पर भारत को सौंपा जाएगा. सीमा पर भारतीय वायु सेना के अधिकारी पहुंच चुके हैं. वाघा-अटारी सीमा पर शुक्रवार शाम को होने वाला बीटिंग रिट्रीट समारोह रद्द कर दिया गया है. अमृतसर के डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने बताया कि भारतीय अर्धसैनिक बल बीएसएफ़ ने आज होने वाले समारोह को रद्द करने का फ़ैसला किया है. अटारी सीमा पर विंग कमांडर अभिनंदन का स्वागत करने जुटे भारतीय पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल में जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान सरकार के इस कदम की प्रशंसा की है. सूचना मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता मीरवाईज़ उमर फ़ारुख़ का ट्वीट भी पोस्ट किया है जिसमें वो कह रहे हैं कि "उम्मीद है कि संभावित युद्ध के बादल छटेंगे और कश्मीर समस्या का शांति से हल निकल सकेगा." पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने सीएनएन को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि "हमारे एजेंडा जनता को केंद्र में रख कर है और हम देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं. हमें अपने देश में शांति और स्थायित्व चाहिए."उन्होंने कहा "मेरी जानकारी के मुताबिक़ जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अज़हर फिलहाल पाकिस्तान में हैं. वो बेहद बीमार हैं और घर से बाहर नहीं निकल सकते.

Abhinandan Varthaman is Home_ IAF Pilot Crosses Wagah Border Red Line



1 मिनेट में 18 बार कट लगाए गए हैं इस वीडियो में अपनी मनचाही बात कहलवाने के लिए।





V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv