Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राजनीति
By   V.K Sharma 23/02/2019 :15:45
आज से भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन का प्रारंभ, अमित शाह और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन, कल गोरखपुर में पूर्वांचल को नौ हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी !
 











गोरखपुर,उत्तर प्रदेश (न्यूज़ ग्राउंड) अकाश मिश्रा : उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की कमान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को देना कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है. अब भाजपा भी कांग्रेस के इस मास्टर स्ट्रोक की धार कुंद करने में जुट गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 23 फरवरी से 3 मार्च तक उत्तर प्रदेश के अवध, काशी और पूर्वांचल के इलाके में डेरा जमाकर चुनावी रणनीति को अंजाम देंगे और खास तौर पर किसानों को साधने की कवायद करेंगे. अवध और पूर्वांचल के क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह साथ उतर रहे हैं. आज 23 फरवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमित शाह सहकारी सम्मेलन को संबोधित किया. इसके बाद शाह गोरखपुर में भाजपा  किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करते हुए । अधिवेशन में केंद्र और यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। साथ ही लोकसभा चुनाव में लिए किसानों से सहयोग मांगा जाएगा। इसके जरिए भाजपा देशभर के किसानों को रिझाने की कोशिश में है। समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह आएंगे। प्रधानमंत्री किसान रैली को भी संबोधित करेंगे। किसान अधिवेशन और प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसकी समीक्षा शुक्रवार को प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल और क्षेत्रीय प्रभारी पंकज सिंह ने की। मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने के बाद प्रदेश महामंत्री संगठन ने एक-एक पदाधिकारी से बात की और जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करने का संदेश दिया। कहा कि  कई सत्र में केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियों पर बात की जाएगी। प्रदेश महामंत्री ने अलग-अलग पंडाल में जाकर तैयारियों की जानकारी भी ली है। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने 12 करोड़ किसानों को तोहफा दिया है। यूपी सरकार 86 लाख किसानों का कर्ज पहले ही माफ किया था। फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों को राहत दी गई है। कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने की सुविधा है। मोदी और योगी सरकार किसानों की खुशहाली का काम कर रही है, इसलिए किसानों का समर्थन भाजपा को मिलेगा।     
 
किसानो का स्वागत किया गया : देश के अलग-अलग राज्यों किसान गोरखपुर आ गए। सबको होटल, गेस्ट हाउस और जीडीए की नई कॉलोनियों में ठहराया गया है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार के किसान प्रतिनिधि भी आए हैं। प्रतिनिधियों का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और रोडवेज बस स्टेशन पर कैंप कार्यालय बनाया गया। जो प्रतिनिधि यहां सभी को तिलक लगाया गया।  

आईटी के कार्यकर्ता तैयार, किसान अधिवेशन करेगा ट्रेंड : किसान अधिवेशन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली सोशल मीडिया पर ट्रेंड करेगी। आईटी के राष्ट्रीय संयोजक वी के शर्मा जी ने बताया कि शुक्रवार की देरशाम से ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेडिंग शुरू हो गई। यह सिलसिला 24 फरवरी को देररात तक चलता रहेगा। इसके जरिए अधिवेशन और रैली की पल-पल की अपडेट दी जाएगी। किसान अधिवेशन ट्रेंड से यूपी भाजपा के एक लाख नए फॉलोअर बनाने की योजना है। और इसके साथ ही भाजपा के अधिवेशन की जानकारी देते हुए बताया कि मोदी सरकार आजादी के बाद पहली ऐसी सरकार है जिसने किसानों के हित में सोच और उनकी समस्या को महसूस किया तथा उसका निवारण किया इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार की किसानों के लिए चलाई गई कई योजनाओं के बारे मे बताया जैसे सॉइल हैल्थ कॉर्ड योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा  योजना, ब्याज रियायत योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना जैसी योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि आईटी सेल का मुख्य काम इस योजनाओं को जिला,प्रदेश, बूथ,पंचायत, गांव एवं घर घर तक पहुंचाने का कार्य आईटी सेल कर रही है जिससे कि किसान अधिक से अधिक लाभार्थी हो सके और भाजपा की विचारधाराओं को समझते हुए उन से जुड़े रहे।

बड़े नेताओं ने डेरा डाला : अधिवेशन को सफल बनाने के लिए नेताओं ने डेरा डाल दिया है। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त, प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, केंद्रीय प्रभारी डॉ. शंभू कुमार,आई टी के राष्ट्रीय सयोंजक वी के शर्मा,भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुंदर चौधरी, ह्दयनारायण सिंह सहित तमाम नेता अधिवेशन स्थल पहुंचे। सबने तैयारियों की जानकारी ली।  

ट्रैक्टर, चारपाई से माहौल बनाया : किसान अधिवेशन पंडाल के पास ही कृषि प्रदर्शनी लगाई गई है। सोलर पैनल, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन सहित उन्नत तकनीक से खेती-किसानी की जानकारी दी जा रही है। ट्रैक्टर खड़ा करके और दो चारपाई रखकर ग्रामीण परिवेश बनाने की कोशिश की गई है। चारपाई पर बैठकर किसान नेताओं ने आपस में चर्चा भी की। प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, जय प्रकाश निषाद और प्रदीप शुक्ला ने अलग-अलग विभागों के तैयारियों की जानकारी दी। 

भाजपा का झंडा फहराएंगे शाह : किसान अधिवेशन के बाहर भाजपा का झंडा लगाया गया है। इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह फहराएंगे। पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय की देखरेख में झंडा के आसपास रंगोली बनाई गई। रैली स्थल को झंडा, बैनर से पाट दिया गया है। शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत के पोस्टर लगे हैं। अलग-अलग नेताओं के पोस्टर, बैनर पर एक बार फिर मोदी सरकार का संदेश लिखा है।
आठ हजार किसान प्रतिदिन आएंगे : इस रैली में  प्रधानमंत्री 9000 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। 23 और 24 फरवरी को होने वाला यह कार्यक्रम गोरखपुर के फर्टिलाइजर के मैदान में होगा। अमित शाह पहले दिन अधिवेशन की शुरुआत करेंगे तो इसका समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली के रूप में करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम को दो हिस्सों में बांटा गया है। अधिवेशन के लिए अलग जगह बनाई गई है जहां पर दो पंडाल लगाए गए हैं । एक पंडाल में बड़ा मंच बना हुआ है जिस मंच पर अमित शाह अधिवेशन को संबोधित करेंगे उसी पंडाल में 8000 से अधिक किसान प्रतिनिधि एक साथ एक जगह बैठकर इसको सुनेंगे। इसी पंडाल के ठीक बगल में बराबरी का दूसरा बड़ा पंडाल बनाया गया है जहां पर किसानों के लिए खाने का इंतजाम किया गया है।किसान को रोकने के लिए तीन स्कूलों के साथ धर्मशाला और होटल की व्यवस्था की गई है।

2014 में भी यहीं हुई थी रैली : अधिवेशन अधिवेशन स्थल के ठीक बगल में प्रधानमंत्री की रैली के लिए जमीन रखी गई है। मानबेला के इसी मैदान पर नरेंद्र मोदी इसके पहले भी रैली कर चुके हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपीजी के जवान बुधवार को पहुंच गए हैं। एसपीजी के जवानों ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कमिश्नर अमित गुप्ता आईजी जेएन सिंह डीएम और एसएसपी मंच पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। मंच के ठीक पीछे सेफ हाउस बनाए गए हैं जिसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह राधे मोहन सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज के रुकने का इंतजाम किया गया है। प्रधानमंत्री के मुख्य मंच के बगल में एक छोटा मंच बनाए जा रहा है जिस पर सांसदों के बैठने का इंतजाम किया गया है। हजारों कर्मचारी लगाए गए हैं।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv