कश्मीर : पुलवामा में सुरक्षाबल और आतंकियों की मुठभेड़ जारी, मेजर समेत सेना के 4 जवान शहीद, जैश के 2 आतंकी मारे गए !
नई दिल्ली(न्यूज ग्राउंड) आकाश मिश्रा : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से ही देश गुस्से में है. सरकार की ओर से खुली छूट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है. पुलवामा जिले के पिंगलान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रविवार रात से जारी मुठभेड़ इस एनकाउंटर में 2 आतंकियों के मारे जाने के बाद इलाके में पत्थरबाज सड़को पर उतर आए एनकाउंटर के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है. मारे गए दोनो आतंकियों की अभी पहचान होना बाकी है इस एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद का टॉप मास्टरमाइंड कमांडर कामरान भी मार गया है . कामरान कई हमलों का मास्टरमांइड रह चुका है, ये पाकिस्तान से आकर कश्मीर में बच्चो को आतंकवादी बनने की ट्रेनिंग देता था तथा कश्मीर में हर हमले में आतंकियों को आर डी एक्स और हतियार मुहहिय करवाता था जिसमें हाल ही में हुआ पुलवामा आतंकी हमला भी शामिल है. इस बीच दिल्ली के गृह मंत्रालय में बड़ी बैठक चल रही है. सोमवार को शहीद हुए चारों जवान 55 राष्ट्रीय राइफल्स के थे। इनमें मेजर वीएस धौंदियाल, हवलदार शिवराम, सिपाही अजय कुमार और सिपाही हरि सिंह शामिल हैं। इससे पहले 14 फरवरी को पुलवामा में हुए फिदायीन हमले में 44 जवान शहीद हुए थे। वहीं, शनिवार को राजौरी के नौशेरा सेक्टर में एक आईईडी को नाकाम करते वक्त सेना के मेजर चित्रेश बिष्ट शहीद हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में के मुताबिक, सेना को इलाके में तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। कहा जा रहा है कि इनमें पुलवामा हमले की साजिश रचने वाला अब्दुल रशीद गाजी भी था। अभी उनकी तलाश जारी है।पिछले तीन घंटे से फायरिंग रुकी हुई थी, लेकिन फिर शुरू हो गई है. हालांकि सर्च ऑपरेशन जारी है. ये ऑपरेशन देर रात 12 बजे से चल रहा था, पूरी रात दोनों तरफ से गोलीबारी हुई. इलाके को घेर कर गांव वालों को बाहर निकाला जा रहा है. सूत्रों की मानें तो पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमांइड गाजी राशिद भी इस इलाके में छिपा हो सकता है. छिपे हुए आतंकियों में कुछ आतंकी विदेशी भी हैं.देर रात को इस ऑपरेशन को 55RR, CRPF और SOG के जवानों ने मिलकर चलाया. पुख्ता जानकारी मिलने के बाद ही सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन को शुरू किया. जो जवान इस मुठभेड़ में शहीद हुए हैं उनमें मेजर डीएस डोंडियाल, हेड कॉन्स्टेबल सेवा राम, सिपाही अजय कुमार और सिपाही हरी सिंह शामिल हैं. एक जवान घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये सभी आदिल अहमद डार के साथी ही हैं. इस एनकाउंटर में एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई है. इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है. ये एनकाउंटर सोमवार तड़के शुरू हुआ. एनकाउंटर में घायल हुए जवानों को एनकाउंटर वाले इलाके से निकाल कर श्रीनगर आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया था, लेकिन वहां पर उनकी मौत हो गई. एहतियात के तौर पर पुलवामा जिले में इंटरनेट बंद कर दिया है. पुलवामा हमले पर प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने कहा, "‘पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हमला घृणित है। जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। पूरा देश जवानों के परिवार के साथ खड़ा है।'' राहुल ने भी इस हमले पर दुख जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह कायराना हरकत से मैं बुरी तरह व्यथित हूं।''आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान से होने वाले आयात को 200 फीसदी बढ़ा दिया है, ताकि उसके लिए भारत से व्यापार आसान ना हो सके. इसके अलावा पाकिस्तान को मिला मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा भी छीन लिया गया है. भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पाकिस्तान को घेरने के लिए प्लानिंग कर रहा है, जैसे आतंकियों के खिलाफ डोजियर तैयार करना और अन्य देशों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट करना. 44 जवानों पर हुए इस हमले के बाद से ही भारत सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह सार्वजनिक मंचों से बयान दे चुके हैं कि उन्होंने सेना को खुली छूट दी है. PM मोदी ने कहा था कि उन्होंने सेना को कहा है कि बदला लेने की जगह और समय वह खुद तय करें. बता दें कि हमले के बाद से ही बैठकों को दौर जारी है और रणनीति पर काम चल रहा है. CRPF की ओर से भी ट्वीट कर साफ कह दिया गया है कि ना भूलेंगे और ना ही बख्शेंगे.