Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राजनीति
By   V.K Sharma 13/02/2019 :15:25
प्रयागराज : आज संतो से मुलाकात करने कुंभ पहुंचें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह लगाई संगम में डुबकी, सीएम योगी भी रहे मौजूद !
 







नई दिल्ली(न्यूज़ ग्राउंड)आकाश मिश्रा : यूपी के प्रयागराज में आज अमित शाह का दौरा है. प्रियंका गांधी के तूफानी रोड शो के बाद अब सबकी नजरें बीजेपी की तरफ हैं कि उसका अगला दांव क्या होगा? ऐसे में अमित शाह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है.  कुंभ मेले में प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह ने  एक दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे और उन्होंने भी संगम नोज पर त्रिवेणी में साधु-संतों के साथ डुबकी लगाई। स्नान के दौरान साधु-संतों ने हर-हर महादेव के जयकारे भी लगाए। शाह ने इससे पहले गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। शाह अपने दौरे में अक्षयवट वृक्ष दर्शन, बड़े हनुमान तथा सरस्वती कूप का दर्शन भी करेंगे। वह अपनी एक दिन की यात्रा के दौरान अलग-अलग पवित्र स्थानों पर जाएंगे और संतों से भी मिलेंगे। देखिए, डुबकी लगाते शाह और योगी  गौरतलब है कि शाह की यात्रा ऐसे वक्त में हो रही है, जब विभिन्न हिंदुत्व समूह सरकार से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष ने कई बार कहा है कि पार्टी मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। राम मंदिर-बाबरी मस्जिद की जमीन की मिल्कियत का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।  यही नहीं, शाह अपने दौरे के बाद यह भी तय करेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां कब आएंगे। पीएम का यह दौरा राज्य में एक महीने में पांचवां दौरा होगा। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसकी अहमियत समझी जा सकती है। अमित शाह ने हाल ही में यूपी में 6 बूथ अध्यक्षों के साथ बैठकें पूरी की हैं। वह 23 फरवरी को गोरखपुर में होने वाले बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। शाह यमुना नदी के तट पर लगे 150 फीट के त्रिशूल को भी देखेंगे, जो भगवान शिव को समर्पित किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी कुंभ में स्नान के दौरान शाह के साथ मौजूद रहे। बाबा रामदेव, अवधेशानंद गिरी, चिदानंद सरस्वती, महंत नरेंद्र गिरी, हरी गिरी, महंत धर्मदास समेत लगभग सभी अखाड़ों के प्रमुख संत भी मौजूद थे। 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv