भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने घर में पार्टी का झंडा फहराकर लॉन्च किया 'मेरा परिवार, भाजपा परिवार' कैंपेन के तहत 25 करोड़ लोगों को साधने का मेगा प्लान !
नई दिल्ली(न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूरी तरह कमर कस कर सियासी रणभूमि में उतर चुकी है. इसी के मद्देनजर मंगलवार को बीजेपी ने देश में मेगा चुनावी अभियान का आगाज किया. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह गुजरात में अपने घर से बीजेपी का झंडा फहराकर 'मेरा परिवार-भाजपा परिवार' अभियान की शुरुआत की 'मेरा परिवार-भाजपा परिवार' इस अभियान के तहत अपने घर पर भाजपा का झंडा और स्टीकर लगाकर, 2019 में फिर से भाजपा सरकार बनाने और मोदी के साथ मजबूती से खड़े होने का संकल्प दोहराया. बीजेपी इस अभियान के जरिए अपने नाम और चुनाव निशान को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति बनाई है. बीजेपी इस अभियान के जरिए 25 करोड़ से ज्यादा परिवारों को अपने साथ जोड़ने का टारगेट रखा है. बीजेपी के ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की ऑडियो डाली गई है. बीजेपी अध्यक्ष कह रहे हैं, मैं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 12 फरवरी को करोड़ों देशवासियों के साथ अपने घर पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा और स्टिकर लगाकर मेरा परिवार भाजपा परिवार की शुरुआत कर रहा हूं.' 2019 के चुनाव में फिर एक बार नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए मोदी जी के साथ खड़े रहेंगे' बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सुबह 9 बजे अपने घर पर झंडा फहराकर इस अभियान का आगाज किया. इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघानी भी मौजूद रहेंगे.इसके बाद 10.00 बजे दीनदयाल ऑडिटोरियम में ही देशभर में'मेरा परिवार-भाजपा परिवार' अभियान लॉन्च किया . सुबह 10.30 बजे यहीं से देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और शाम 3 बजे अमित शाह गोधरा में पंचमहल, दाहोद और छोटा उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का क्लस्टर सम्मेलन में हिस्सा लिया 10 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, केंद्र एवं राज्य सरकारों के मंत्रिमंडल सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय एवं राज्य के पार्टी पदाधिकारी और पार्टी के सभी जन-प्रतिनिधि अपने-अपने गृह जनपद के बूथ पर मतदाताओं के साथ चाय पर बैठें. उनके साथ केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे.इस अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता लगभग पांच करोड़ समर्थक परिवारों यानी 22 करोड़ से अधिक लोगों के घर जाएंगे और उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को साझा किया . वहां पार्टी का झंडा लगाने के साथ-साथ भाजपा का स्टीकर भी चिकपाएंगे. ये अभियान 2 मार्च तक चलेगा. 2 मार्च को बीजेपी कार्यकर्ता देश भर में बाइक रैली निकालेंगे.पीएम नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को गोरखपुर भी जाएंगे. गोरखपुर में दो दिनों का बीजेपी किसान मोर्चा के कार्यक्रम में पीएम एक किसान रैली को संबोधित करेंगे. 26 फरवरी को बीजेपी सरकारी योजनाओं के सभी 25 करोड़ लाभार्थियों से संपर्क साधेगी. उनके घरों में दीपक जलाए जाएंगे. अमित शाह गंगा किनारे के ऐसे घरों में जाएंगे जहां आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंची है.28 फरवरी को पीएम मोदी नमो एप के माध्यम से देश भर के सभी 10 करोड़ बीजेपी कार्यकर्ताओं से संपर्क साधेंगे. पीएम मोदी-अमित शाह का 'युवा जोड़ो प्लान' भी पार्टी का युवा मोर्चा संभालेगा. 18 से 35 साल के युवाओं को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है. नेशन विथ नमो वालंटियर के तहत देश भर में 50 लाख से ज्यादा वालंटियर तैयार किए जाएंगे. ये वालंटियर पीएम मोदी, उनके विकास कार्य और बीजेपी का प्रचार प्रसार करेंगे उनके पक्ष में माहौल बनाएंगे.युवा आइकॉन के तहत युवाओं का ऐसा नेटवर्क तैयार किया जाएगा जिसमें अलग अलग क्षेत्रों में अपना रसूख रखने वाले प्रभावशाली युवा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे. कॉलेज में ऐसे युवाओं को तैयार किया जाएगा जो कैम्पस में पीएम मोदी के विकास कार्यों को दूसरे छात्रों तक पहुंचाएंगे. 'पहला वोटर मोदी को' के तहत पहली बार वोट देने वाले युवाओं को पहला वोट मोदी बीजेपी को देने का संकल्प दिलाया जाएगा. केंद्र एवं राज्य की बीजेपी सरकार की योजनाओं के लाभार्थी 'मेरा परिवार, भाजपा परिवार' हैशटैग के साथ सोशल मीडिया के जरिए भाजपा के प्रति अपना समर्थन और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विश्वास व्यक्त करेंगे.आंकड़ों के मुताबिक, सरकार ने केवल पांच वर्षों के शासनकाल में ही लगभग ढाई करोड़ से अधिक गरीबों के लिए पक्का मकान सुनिश्चित किए हैं. लगभग ढाई करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई. लगभग 8 करोड़ परिवारों में शौचालय का निर्माण किया गया. लगभग 13 करोड़ से अधिक छोटे बच्चों एवं प्रसूता महिलाओं का टीकाकरण किया गया है. 13 करोड़ से अधिक लोगों को मुद्रा योजना के माध्यम से स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया और लगभग 6 करोड़ गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया गया.इतना ही नहीं पीएम मोदी ने देश की 50 करोड़ गरीब आबादी के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की है. जिसके तहत केवल तीन महीने में ही 10 लाख से अधिक लोग इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं. 33 करोड़ से अधिक जन-धन एकाउंट खोले गए हैं. हर नेता और कार्यकर्ता लोगों के बीच इन बातों को रखेगा. यानी ये भरोसा की पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मन्स ही उनकी नैया पार लगाएगी.बीजेपी के 11 करोड़ से अधिक सदस्य हैं जिसमें लगभग 9 करोड़ सक्रिय सदस्य हैं. पिछले लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को लगभग 17 करोड़ मत प्राप्त हुए थे. इसलिए आलाकमान को भरोसा है कि उनके 11 करोड़ सदस्य और 25 करोड़ लाभार्थी और करोड़ों अन्य समर्थक मिलकर भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की पटकथा लिखेंगे.