Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
मनोरंजन
By   V.K Sharma 18/05/2018 :09:48
आईफा का मंच होस्ट करने का आर्यन को पहला मौका!
 
चंडीगढ़ सोनू के टीटू की स्वीटी की बड़ी सफलता के बाद, कार्तिक आर्यन अब एक नए रोल में हैं। बॉलीवुड बड़े बैनर उन्हें साइन करना चाहते हैं, कई बड़े ब्रांड उन्हें अपने विज्ञापनों में सुपर स्टार की जगह देने को तैयार हैं। अब सुनने में आया है कि वे एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो में कई बड़े सितारों के साथ होस्ट बनने वाले हैं।

हां, कार्तिक आर्यन इस साल वर्ष आईफा यानी (इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकडेमी) अवॉड्र्स शो में बतौर होस्ट के रूप में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं।यह आश्चर्य की बात नहीं है कि आयोजकों ने बॉलीवुड के इस नीली आंखों वाले लडक़े को साइन किया है। सिर्फ फिल्मों में नहीं, बल्कि कार्तिक आर्यन का परदे से अलग भी सेंस ऑफ ह्यूमर अद्भुत है। उनकी कॉमेडी टाइमिंग और उसकी मजेदार बातें दर्शकों को हंसाने के साथ अपनी सीटों पर लोटपोट भी कर सकती हैं। एक अच्छे होस्ट के लिए यही जरुरी है कि वो वहां मौजूद सितारों को हर समय इंटरटेन करता रहे। हमें लगता है कि कार्तिक आर्यन इसी तरह के इंटरटेनमेंट के लिए ही पैदा हुआ है। कार्तिक अगले महीने बैंकाक में आयोजित होने वाले आइफा-रॉक्स के लिए बिल्कुल तैयार है। आइफा-रॉक्स एक ऐसा शो है, जहां बेहतरीन प्रतिभा और तकनीशियनों को सम्मानित किया जाता है और कहा जाता है कि होस्ट ही इस खूबसूरत शाम की जान होते हैं। इससे पहले रितेश देशमुख, करण जौहर और
फवाद खान ने भी इस भव्य शो में होस्ट की भूमिका निभाई है। इस शो के होस्ट का काम है कि वे मौजूद सितारों और मेहमानों को पूरे समय हंसाते रहते हैं। कोई आश्चर्य नहीं कि इस इवेंट का होस्ट बनने के लिए कार्तिक आर्यन सही विकल्प है। वे बॉलीवुड के रोमांटिक नायक के रूप में जाने जाते हैं और आइफा-रॉक्स मंच पर उनके साथ होंगे आयुष्मान खुराना। हमें यकीन है कि यह प्रतिभावान जोड़ी मंच पर एक धमाकेदार टीम साबित होगी। हम कार्तिक की इस नए मंच पर अच्छी शुरुआत के लिए कामना करते हैं!



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv