लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान चुनाव में सरकार आने के बाद हर गरीब को देंगे न्यूनतम आय की गारंटी
!
रायपुर (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : कर्जमाफी के सहारे छत्तीसगढ़ की सत्ता में 15 साल बाद लौटी कांग्रेस किसानों को अपने साथ मजबूती से जोड़े रखना चाहती है. कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को पहली बार प्रदेश के दौरे पर पहुंचे और किसानों को संबोधित किया. यहां राहुल 'किसान आभार सम्मेलन' को संबोधित किया और एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है. 2019 चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी हर गरीब व्यक्ति को गारंटी के तौर पर न्यूनतम आमदनी देगी. यह हमारा वादा है . उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में मिली जीत के बाद तय हो गया कि देश में मोदी सरकार के खिलाफ नाराजगी है. इस दौरान राहुल ने कई मुद्दों पर छत्तीसगढ़ की पूर्व बीजेपी सरकार और केंद्र की मौजूदा मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'जब हम विपक्ष में थे तब भी हम किसानों के कर्जा माफ की बात करते थे और सरकार से पूछते थे, तो सरकार कहती थी हमारे पास पैसा नहीं है, हम ये काम नहीं कर सकते.' उन्होंने कहा, 'हिन्दुस्तान के चौकीदार के पास छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए 6000 करोड़ रुपये नहीं है, लेकिन अनिल अंबानी के लिए 30,000 करोड़ रुपये है. मेहुल चोकसी पैसा लेकर भाग सकता है, लेकिन किसानों के लिए केंद्र सरकार के पास नहीं है.'राहुल गांधी ने कहा, 'क्या कारण है कि किसान अपना पैसा बीमा कंपनी को देता है और ओला पड़ने पर उसे उसका पैसा नहीं मिलता. पूरा फायदा अनिल अंबानी की कंपनी को जाता है. जैसे कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा में 100 दिन का रोजगार गारंटी करके दिया, सूचना के अधिकार में गारंटी से ब्यूरोक्रेसी के दरवाजे खोले, भोजन का अधिकार गारंटी करके दिया; वैसे ही न्यूनतम आमदनी की गारंटी होगी.किसानों के कर्जमाफी पर राहुल गांधी ने कहा कि जब हम विपक्ष में थे तो हमने गरीबों के लिए आवाज उठाई किसानों के लिए बात की. किसानों के कर्जा की बात कही तो सरकार ने कहा कि पैसा नहीं है. सिर्फ छत्तीसगढ़ में नहीं बल्कि मध्य प्रदेश में भी हमने शिवराज सिंह से भी यहीं बात कही तो उन्होंने भी कहा कि पैसा नहीं है उधर केंद्र में मोदी सरकार भी चुप रहते हैं. हमने उनसे पूछा कि देश के उद्योगपतियों के लिए खजाना खोल दिया जाता है. वो करोड़ों लेते हैं और फिर कहीं गायब हो जाते हैं. राहुल गांधी ने कहा छत्तीसगढ़ में बीजेपी के नेता 15 साल में नहीं कर पाए हमनें उसे 24 घंटे में कर दिया. राहुल गांधी ने कहा कि प्लानिंग होती है और कमिटमेंट होता है. हमने जनता से 10 दिनों की बात कही थी लेकिन भूपेश बघेल और मेरे बीच में बात हुई थी कि 2 दिन में किसानों का कर्जा माफ करना है. और हमने 24 घंटे में ऐसा कर दिखाया. जब हम विपक्ष में थे तो हमने गरीबों के लिए आवाज उठाई किसानों के लिए बात की. किसानों के कर्जा की बात कही तो सरकार ने कहा कि पैसा नहीं है. सिर्फ छत्तीसगढ़ में नहीं बल्कि मध्य प्रदेश में भी हमने शिवराज सिंह से भी यहीं बात कही तो उन्होंने भी कहा कि पैसा नहीं है उधर केंद्र में मोदी सरकार भी चुप रहते हैं. हमने उनसे पूछा कि देश के उद्योगपतियों के लिए खजाना खोल दिया जाता है. राफेल मामले का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं राफेल हवाई जहाज हिंदुस्तान में नहीं बनेगा. रोजगार हिंदुस्तान के युवाओं को नहीं मिला. और एक राफेल का दाम 1600 करोड़ रुपये भारत सरकार चुकाएगी. मोदी सरकार चाहती है कि गरीब आधी आधी रोटी खाए और अनिल अंबानी ज्यादा पैसा कमाए. ऐसा हिंदुस्तान हम नहीं बनने देंगे, चाहे कुछ भी हो जाए. भाषण की शुरुआत में राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को मन से और दिल से धन्यवाद देता हूं. विचारधारा की लड़ाई में आपने पार्टी का साथ दिया. आपने अपना खून अपना पसीना संगठन को दिया. बाद में राहुल गांधी ने ट्वीट भी किया और कहा कि हमारे करोड़ों भाई-बहन अगर गरीबी का दंश झलेंगे तो हम एक नया भारत नहीं बना सकते हैं. यदि कांग्रेस 2019 में सत्ता में आती है तो हम प्रत्येक गरीब आदमी को न्यूनतम आमदनी की गारंटी देने के लिए प्रतिबंद्ध होंगे ताकि गरीबी और भूखमरी से निपटा जा सके. यही हमारा दृष्टीकोण और वादा है.