Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राजनीति
By   V.K Sharma 23/01/2019 :22:00
प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने कहा 'इंदिरा इज बैक', राहुल गांधी ने कही ये बड़ी बात !
 






लखनऊ (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा :  2019 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने सबसे अधिक सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को अहम जिम्मेदारी दी है। उन्हें पार्टी की ओर से पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया है। प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाए जाने और पूर्वी यूपी का प्रभार दिए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश जाग उठा है। घोषणा होते ही जहां चारों तरफ कांग्रेसियों ने तरह-तरह से खुशी का इजहार किया, वहीं लखनऊ में प्रियंका को मां दुर्गा का अवतार बताने वाले पोस्टर लगाए। इतना ही नहीं इन पोस्टर्स में 'इंदिरा इज बैक' भी लिखवाया गया है। बुधवार दोपहर ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी ने प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त करने का आदेश जारी किया। इस आदेश के बाद कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में जमकर आतिशबाजी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर छपवाकर उन्हें आस-पास इलाकों में चस्पा किया। इस पोस्टर्स में लिखा है, 'इंदिरा इज बैक' इसके आगे लिखा गया है, ' भ्रष्टाचार रूपी असुरों का संहार करने के लिए मां दुर्गा का अवतार प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश का प्रभार देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी का कोटि-कोटि धन्यवाद'। इन पोस्टर्स को कांग्रेस के नेता राहुल अवस्थी और केडी दीक्षित ने छपवाया है। दोनों ये पोस्टर्स लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और राहुल गांधी के इस फैसले की जमकर प्रशंसा की। पोस्टर में सबसे पहले महिषासुर मर्दनी की तस्वीर छपी है। उसके आगे इंदिरा गांधी और फिर नीचे बड़ी सी प्रियंका गांधी की तस्वीर लगी है।  प्रियंका गांधी के साथ ही मध्य प्रदेश के सांसद ज्योतरादित्य सिंधिया काे भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया गया है. पार्टी ने राज्य सभा में विपक्ष के नेता और राष्ट्रीय महासचिव ग़ुलाम नबी आज़ाद से उत्तर प्रदेश का प्रभार वापस ले लिया है. उन्हें तुरंत प्रभाव से हरियाणा की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा केसी वेणुगोपाल को राष्ट्रीय संगठन महासचिव बनाया गया है. वे अशोक गहलोत की जगह लेंगे, जो राजस्थान के मुख्यमंत्री बन चुके हैं. वेणुगोपाल के पास कर्नाटक का प्रभार बना रहेगा. हालांकि इन नियुक्तियों में सबसे अहम नियुक्ति प्रियंका गांधी वाड्रा की ही है जो अब तक परदे के पीछे से ही राजनीति में रही हैं. वे अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी की संसदीय सीटों- क्रमश: रायबरेली तथा अमेठी में चुनाव के समय बागडोर संभालती रही हैं. हालांकि पार्टी के भीतर यह मांग लगातार होती रही है कि प्रियंका गांधी को राजनीति में आना चाहिए. तिस पर अब जबकि वे पहली बार सीधे तौर पर कोई पद संभालते हुए राजनीति के मैदान में आई हैं तो उन्हें उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके की ज़िम्मेदारी मिली है, जाे भारतीय जनता पार्टी के सितारा चेहरा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ माना जाता है. प्रियंका गांधी के साथ ही मध्य प्रदेश के सांसद ज्योतरादित्य सिंधिया काे भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया गया है. पार्टी ने राज्य सभा में विपक्ष के नेता और राष्ट्रीय महासचिव ग़ुलाम नबी आज़ाद से उत्तर प्रदेश का प्रभार वापस ले लिया है. उन्हें तुरंत प्रभाव से हरियाणा की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा केसी वेणुगोपाल को राष्ट्रीय संगठन महासचिव बनाया गया है. वे अशोक गहलोत की जगह लेंगे, जो राजस्थान के मुख्यमंत्री बन चुके हैं. वेणुगोपाल के पास कर्नाटक का प्रभार बना रहेगा. हालांकि इन नियुक्तियों में सबसे अहम नियुक्ति प्रियंका गांधी वाड्रा की ही है जो अब तक परदे के पीछे से ही राजनीति में रही हैं. वे अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी की संसदीय सीटों- क्रमश: रायबरेली तथा अमेठी में चुनाव के समय बागडोर संभालती रही हैं. हालांकि पार्टी के भीतर यह मांग लगातार होती रही है कि प्रियंका गांधी को राजनीति में आना चाहिए. तिस पर अब जबकि वे पहली बार सीधे तौर पर कोई पद संभालते हुए राजनीति के मैदान में आई हैं तो उन्हें उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके की ज़िम्मेदारी मिली है, जाे भारतीय जनता पार्टी के सितारा चेहरा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ माना जाता है.



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv