भीम महासंगम रैली: दलितों के लिए आज रामलीला मैदान में भाजपा ने 5 हजार किलो 'समरसता खिचड़ी 'बनाई, 3 लाख दलितों के घरों से मंगाया दाल-चावल, विश्व रिकॉर्ड पर नजर !
नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : लोकसभा चुनाव में दलितों
को लुभाने के लिए अब खिचड़ी पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने
रविवार को अपनी भीम महासंगम रैली में खिचड़ी भोज का आयोजन किया है। भाजपा अनुसूचित
मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 5 हजार किलो खिचड़ी बनाई जाएगी। इसके लिए पार्टी ने दलितों
के घर से चावल और जरूरी सामान एकत्र किया है। इस खिचड़ी भोज के जरिए भाजपा अपने
दलित वोटरों को साधना चाहती है। इस खिचड़ी की खासियत यह है कि यह एक ही बर्तन में
पकेगी और समरसता रैली में आने वाले हजारों कार्यकर्ताओं के बीच बाटी जाएगी। खिचड़ी
को बनाने के लिए एक विशेष कड़ाही को नागपुर से ट्रक में लादकर दिल्ली लाया गया है
जिसका वजन सात सौ किलो से ज्यादा तथा गहराई 6 फीट से ज्यादा है।
खिचड़ी को नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर तैयार कर रहे हैं जो पहले भी तीन हजार किलो
खिचड़ी बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। खिचड़ी के लिए 3 लाख दलितों के घरों से 100 किलो दाल , 400 किलो चावल मंगाए गए हैं। 300-400 किलो सब्जी, 200 लीटर घी, 100 लीटर तेल लगा। खिचड़ी को पकाने के लिए 3500 लीटर पानी डाला गया। और 250 किलो मसालों का उपयोग
किया जा रहा है। इसे 10x10 फीट के बर्तन में पकाया गया। दरअसल, भीम महासंगम विजय संकल्प-2019 रैली के जरिए पार्टी
लोकसभा चुनाव से पहले दलितों को साधना चाहती है। माना जा रहा है कि
भाजपा की यह समरसता खिचड़ी दलितों को लुभाने की कोशिश है। देश में 17% दलित वोट हैं। दलितों की
कुल आबादी 20 करोड़ 14 लाख है। 150 से अधिक लोकसभा सीटों पर इनका प्रभाव है। 131 सांसद इसी वर्ग से हैं।
इस वर्ग के लिए लोकसभा में 84 सीटें आरक्षित हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए को इन
में से 46 जबकि कांग्रेस को सिर्फ 7 सीटें मिली थीं।भाजपा के
राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुग जी ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि केंद्र की
मोदी सरकार ने गरीब तबके और समाज के पिछड़े लोगों के लिए जितना काम किया है,
अब तक किसी भी सरकार और
पार्टी के नेताओं ने नहीं किया है. उन्होंने कहा कि इस आयोजन के बाद हमें चैन से
नहीं बैठना है. केंद्र में मोदी सरकार बनाने के लिए हम लोगों को अपने साथ पार्टी
में10-10 लोगों को जोड़ना होगा. भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तरूण चुग जी ने रामलीला मैदान के एक हिस्से में जहां खिचड़ी पकाया जा रहा है, उसे तैयार करने वाले
विष्णु को बुलाकर अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन की तो महीनों
पहले तैयारी चल रही थी. वह खुद इसकी तैयारी की मीटिंग में शामिल रहे हैं. लेकिन जो
उत्साह देखने को मिला है, यही उत्साह में आम चुनाव तक कायम रखना पड़ेगा. नरेंद्र मोदी
ने गरीबी को झेला है. उन्होंने देखा है, इसीलिए वह सबसे अधिक उनके बारे में ही सोचते हैं.