Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राजनीति
By   V.K Sharma 24/12/2018 :14:42
छत्तीसगढ़ : भूपेश सरकार के मंत्रिमंडल का गठन 25 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह, 10 मंत्रियों के नाम गुप्त रखे गए !
 

 

 

न्यूज़ ग्राउंड (नई दिल्ली) आकाश मिश्रा :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शपथ लेने के बाद अब मंत्रीमंडल का विस्तार किया जाएगा। नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह 25 दिसंबर को पुलिस परेड ग्राउंड में होगा। इसके लिए राजभवन में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 24 दिसंबर की शाम तक रायपुर पहुंच जाएंगी। इसके बाद सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। राजभवन के आला अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार शाम को भोपाल से रायपुर पहुंचे रहीं हैं। यहां शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद फिर दोपहर 12 बजे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगी। प्रदेश में नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रीमंडल गठन को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चुनाव में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता जीतकर आए हैं। साथ ही कई विधायकों ने भाजपा के दिग्गज मंत्रियों तक को शिकस्त दी। ऐसे में मंत्रियों के नाम को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी।  मध्यप्रदेश में भी उन्हें क्रिसमस के दिन ही मंत्रियों को शपथ दिलाना है। मुख्यमंत्री सचिवालय के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो बचे दस मंत्रियों को एक साथ शपथ दिलाई जाएगी। राजभवन की ओर से डेढ़ सौ अति विशेषजनों को निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा।ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली पहुंचकर आलाकमान के नेताओं से बात की। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हुई बैठक के बाद प्रदेश के नेता शनिवार रात ही कैबिनेट मंत्रियों की सूची लेकर लौटे हैं। हालांकि अभी तक उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव सोमवार शाम 7 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। मंत्रिमंडल में जातिगत समीकरण और क्षेत्रों का विशेष ध्यान रखा गया है। वहीं पहली बार के विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। शपथ ग्रहण में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, डॉ. अस्र्ण उरांव और डॉ. चंदन यादव भी शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद पुनिया लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा भी कर सकते हैं। पार्टी के नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए संसद में कांग्रेस विधायक दल के नेता मल्लिकार्जुन खडगे समेत कुछ और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को भी निमंत्रण दिया है। मंत्रिमंडल में एससी, एसटी, ओबीसी, सामान्य के अलावा एक अल्पसंख्यक और एक महिला को कैबिनेट में जगह दी जाएगी। इनमें अनिला भेड़िया, मोहम्मद अकबर, उमेश पटेल, धनेंद्र साहू और शिव डहरिया के नाम शामिल हैं। मंत्रियों का नाम गुप्त रखा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्री पद न मिलने से होने वाली नाराजगी दूर करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। वैसे वरिष्ठ विधायकों के समर्थक दबाव बनाने लगे हैं। कोंटा विधायक कवासी लखमा के समर्थकों ने मंत्री बनाने के लिए रविवार को जमकर प्रदर्शन किया। वे लगातार पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं। मुख्यमंत्री बघेल के साथ ही 17 दिसंबर को वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू पहले ही शपथ ले चुके हैं।

 

 

 

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv