पहाड़ से मैदान तक सर्दी का कहर, दिल्ली में पड़ रही है शिमला से भी ज्यादा ठंड, 4 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, कारगिल में तापमान -14.9 तक पहुंचा !
नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा :राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में
कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. दिल्ली में शिमला से भी ज्यादा ठंड पड़ रही
है. दिल्ली में बुधवार को तापमान 4.2 डिग्री तक पहुंच गया.यहां पड़ रही कड़ाके की
ठंड से लोग काफी परेशान हैं. पहाड़ों में बर्फबारी के कारण यहां काफी ज्यादा सर्दी
पड़ रही है. दिल्ली में ठंड बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी खुले आसमान के नीचे सोने
वाले लोगों को हो रही है. दिल्ली में ठिठुरन भरी सर्दी के बारे में मौमस विज्ञान
विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘ बुधवार सुबह साढे़ आठ बजे न्यूनतम तापमान सामान्य से एक
डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.' हवा में आर्द्रता का स्तर
67 प्रतिशत दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान साफ रहने के साथ ही
गुरुवार को सुबह धुंध और कोहरा छाने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. अधिकारियों ने
कहा कि कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 डिग्री सेल्सियस और सात डिग्री
सेल्सियस रहने की संभावना है. दिल्ली में शिमला से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है।
दिल्ली में बुधवार को तापमान 4.2 डिग्री तक पहुंच गया। यहां पड़ रही कड़ाके की ठंड
से लोग काफी परेशान हैं। पहाड़ों में बर्फबारी के कारण यहां काफी ज्यादा सर्दी पड़
रही है। दिल्ली में ठंड बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी खुले आसमान के नीचे सोने
वाले लोगों को हो रही है। दिल्ली में ठिठुरन भरी सर्दी के बारे में मौमस विज्ञान
विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘ बुधवार सुबह साढे़ आठ बजे न्यूनतम तापमान सामान्य से एक
डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।मौसम विभाग की मानें तो इससे पहले
साल 2015 में एक दिन शीत लहर थी. 2014 में तीन दिन शीत लहर का प्रकोप था. 2011 में
4 दिन शीत लहर थी. हालांकि, दिन में धूप खिलने की वजह से दोपहर में लोगों को कुछ घंटे
ठंड से राहत जरूरत मिल रही है. सुबह 8 बजे तक थी कड़ाके की ठंड...' उत्तराखंड के 11 शहरों
में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम चल रहा है। तीन दिन से अल्मोड़ा
में तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। बुधवार को भी अल्मोड़ा उत्तराखंड में सबसे
ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.1 डिग्री नीचे रहा। प्रदेश में गुरुवार
से शीतलहर चल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों यानी 22
दिसंबर तक दिल्ली-एनसीआर में तापमान 4 डिग्री तक रह सकता है। इससे पहले मंगलवार को
भी न्यूनतम तापमान और अधिक गिर गया था। आलम यह रहा कि 18 दिसंबर का दिन इस सीजन का
सबसे सर्द दिन रहा। पिछले दो सालों में यह सबसे ठंडा दिसंबर चल रहा है। आगामी दो
दिनों में तापमान 4 डिग्री तक लुढ़क सकता है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान
22.3 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह
सामान्य से तीन डिग्री कम है। लोदी रोड पर तापमान महज 4.8 डिग्री रहा। हवा में नमी
का स्तर 45 से 97 फीसद दर्ज किया गया। सुबह के समय मध्यम कोहरा भी दिखाई दिया।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी तापमान 22 और 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम
विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है कि दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में अब शीतलहर का
प्रकोप देखने को मिलेगा।स्काईमेट वेदर के अनुसार दिल्ली में सबसे ज्यादा ठंड नए
साल के आसपास होती है, लेकिन इस बार अभी से ठंड काफी अधिक देखने को मिल रही है।
दिन के तापमान में दिसंबर के अंतिम दिनों में ही कमी आने के आसार हैं।हवा की गति
कम होने और उसमें नमी के कारण मंगलवार को दिल्ली एनसीआर का प्रदूषण बेहद खराब
श्रेणी में रहा। दो दिन यही हालात रहेंगे। हवा में नमी के कारण प्रदूषक तत्व उड़
नहीं पा रहे हैं। इससे बुधवार और बृहस्पतिवार को प्रदूषण का स्तर काफी अधिक बढ़
सकता है। स्मॉग बढ़ने का अनुमान है। सफर इंडिया और मौसम विभाग दोनों ने ही यह
संभावना व्यक्त की है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एयर बुलेटिन
के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 353 पर पहुंच गया। उत्तर भारत में अब
भी पश्चिमी विक्षोभ का असर है।वहीं,
हिमाचल प्रदेश लाहौल
स्पीति और किन्नौर जिले उन इलाकों में शामिल हैं जहां तापमान शून्य से नीचे चला
जाता है। ये पूरा इलाका सर्दी की चपेट में है। लाहौल की केलांग घाटी में तापमान
माइनस 12 डिग्री दर्ज किया गया जो सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के प्रवक्ता के
अनुसार रविवार की रात राजस्थान के चूरू, पिलानी, ऐरनपुरा रोड, श्रीगंगानगर और जैसलमेर में न्यूनतम तापमान में एक से दो
डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अनेक जिले
ठिठुर रहे हैं। बुधवार को भोपाल, खजुराहो, बैतूल, रतलाम, उज्जैन, दतिया में शीतलहर का प्रभाव रहा। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान
दो डिग्री, खजुराहो में तीन, दतिया में चार, ग्वालियर में 4.4,
बैतूल में 4.5 दर्ज किया
गया। पंजाब तथा हरयाणा में आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा। यहा न्यूनतम तापमान 1.5
डिग्री रहा। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री, बठिंडा में तीन, अमृतसर में 3.6, हलवारा में 4.8, लुधियाना में चार डिग्री
सेल्सियस रहा। हरियाणा का नारनौल 2.3 डिग्री के साथ सबसे सर्द रहा। चमोली जिले के
पर्यटन स्थल इन दिनों पर्यटकों की सैरगाह बने हुए हैं। खुले मौसम के बीच बर्फ से
ढकी चोटियों के दीदार को बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। चमोली जिला
हिमाच्छादित पहाड़ियों की गोद में बसा हुआ है। यहां नंदा देवी पर्वत, कामेट पर्वत व त्रिशूल
पर्वत अपनी सुंदरता के लिए विख्यात हैं। इसके अलावा नंदा घुंघटी, हाथी पर्वत, गौरी पर्वत, नीलकंठ, स्लीपिंग ब्यूटी, रतावन, अभिगामिन, माणा पीक, मुकुट पर्वत, दूनागिरी, सरस्वती पर्वत, मंदिर पर्वत, ग्यालढुंग व रोंती पर्वत
समेत कई पर्वत श्रृंखलाएं भी यहां मौजूद हैं। वहीं, दिल्ली के अलावा राजस्थान
भी शीतलहर की चपेट में आ गया है. राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से
नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस तक उतरगया है.
यहां खेतों में फसलों पर बर्फ जम गई है. राष्ट्रीय राजधानी ठंड से कांप रही है और
पंजाब व हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी है. राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर
कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. शेखावटी में पिछले तीन दिन से न्यूनतम तापमान में
लगातार गिरावट जारी है. फतेहपुर में बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे
4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. फतेहपुर के कृषि अनुसन्धान केंद्र के अनुसार
आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है.
जिले में कई स्थानों और फतेहपुर में खेतों में फसलों पर बर्फ जम गई है. इसके साथ
ही सुबह के समय रेगिस्तान के धोरों में बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है.मौसम विभाग ने बताया कि कश्मीर घाटी के कई
इलाकों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे ही बना रहा. लद्दाख के करगिल कस्बे
में रात के तामपान में सुधार दिखा. करगिल में मंगलवार को तापमान शून्य से नीचे
15.8 डिग्री सेल्सियस रहा था और बुधवार को यह सुधरकर शून्य से नीचे 14.9 डिग्री
सेल्सियस हो गया. लेह में भी रात के तापमान में सुधार आया. यहां पर तापमान शून्य
से 15.1 डिग्री सेल्सियस नीचे से सुधरकर शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया.
श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे से सुधरकर शून्य से
2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया.