मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ में भी किसानों की कर्जमाफी, मुख्यमंत्री बनने के घंटे भर के भीतर कमलनाथ ने पास की किसानों की कर्जमाफी की फाइल ,अब भूपेश बेघल ने किए दो और बड़े ऐलान !
नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा. राफेल डील मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो पीएम मोदी सरकार के टाइपो एरर निकलने शुरू हुए हैं. मोदी सरकार के अभी कई और टाइपो एरर निकलेंगे. एक के बाद एक टाइपो एरर दिखेंगे. जीएसटी, नोटबंदी,एससी – एसटी एक्ट तथा तीन तलाख में और सरकार के हर फैसले में टाइपो एरर दिखेगा. नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा स्कैम था. इसका लक्ष्य था अपने मित्रों को पैसा बांटा जाए.' उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का हिंदुस्तान 'अमीरों का हिन्दुस्तान' है. साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज माफी के लिए हम केंद्र सरकार पर दबाव बनाएंगे. राहुल ने कहा, 'हिंदुस्तान में एक तरफ मजदूर किसान हैं तो दूसरी तरफ 15 -20अमीर है. मोदी जी ने साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए 15-20 लोगों के जेब में डाला है. हमारी चुनाव में जीत हिंदुस्तान के गरीब जनता की है. मोदी जी के दो हिंदुस्तान हैं. एक हिंदुस्तान 15-20 लोगों का कर्ज माफी का, दूसरा गरीब लोगों का और किसानों का है. हमनें वादा किया किया था दस दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ करेंगे. मोदी जी चार साल से पीएम हैं, किसान का एक रुपया माफ नहीं किया. और कल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान संभालते ही कमलनाथ ने अपने वादे को पूरा करते हुए किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर दस्तखत कर दिए. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपने वचन पत्र में जनता से जो वादे किए थे, उनमें से सबसे अहम वादा किसानों की कर्जमाफी का ही था शपथ ग्रहण के फौरन बाद कमलनाथ भोपाल में नए बने मंत्रालय एनेक्सी के उद्घाटन के लिए पहुंचे और इसके फौरन बाद सीएम आफिस पहुंच गए. सीएम ऑफिस का जायज़ा लेने के बाद कमलनाथ ने सीएम का पदभार ग्रहण किया और कुर्सी पर बैठते ही किसानों के कर्ज माफी से जुड़ी फ़ाइल पर दस्तखत कर दिये. इस आदेश पर दस्तखत करते ही मध्यप्रदेश के किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ हो गया है. माना जा रहा है कि इस फैसले का असर करीब 30 लाख से ज्यादा किसानों पर पड़ेगा पहले ही दिन सीएम कमलनाथ ने किसानों का कर्जा माफ करने के बाद दो और बड़े फैसले लिए. सरकार ने मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि को 28 हजार से बढ़ाकर 51 हजार कर दिया. इसके अलावा तीसरा बड़ा फैसला है, नए उद्योग लगाने पर या मध्यप्रदेश में निवेश करने पर उद्योगपतियों को सिर्फ तभी सब्सिडी मिलेगी जब उद्योगों में 70प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को दिया जाएगा. कुर्सी गंवाने के बाद शिवराज सिंह ने भी कहा था कि वो उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस की सरकार आते ही 10दिनों के भीतर किसानों की कर्जमाफी की जाएगी. अब कमलनाथ ने अपने वादे पर खरा उतरते हुए कर्जमाफी की फाइल पास कर दी. कमलनाथ सरकार ने राज्य के किसानों का 2 लाख रुपये कर्ज माफ करने का आदेश दे दिया है. कुछ ही देर पहले भोपाल के जम्बूरी मैदान में कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे. निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस समारोह में शिरकत की. उन्होंने यहां मौजूद तमाम कांग्रेसी और गैर-बीजेपी दलों के नेताओं से मुलाकात की. कई मौकों पर वो मुस्कराते भी दिखे. साथ ही उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथ पकड़कर जनता का अभिवादन किया. इससे पहले कमलनाथ ने कहा था कि सीएम बनने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता किसानों की कर्ज माफी है. आजतक के साथ बातचीत में उन्होंने कहा था कि कर्ज माफी कोई जुमला नहीं है, बल्कि किसानों का एक भरोसा है. कमलनाथ ने कहा था कि किसान कर्ज में जन्म लेता है, कर्ज में मरता है. उन्होंने दावा किया कि उनके शासनकाल में चीजें बदलेंगी. कमलनाथ ने कहा कि उनकी पार्टी वचनपत्र में लिखे गए वादों को पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि गोशाला पर किए गए वादे को भी वे पूरा करेंगे. साथ ही राहुल गाँधी ने कहा, 'मैं कहना चाहता हूं कि हम सभी पार्टी मिलकर मोदी जी से किसान का कर्जा माफ करा कर रहेंगे. यह देश किसान का है, 15 उद्योगपतियों का नहीं है. हम आपकी आवाज पहुंचाने का काम कर रहे हैं. हमनें तीन राज्यों में कर्ज माफ किया है और आगे भी करेंगे. मोदी जी से भी करवाएंगे.' राफेल डील मुद्दे पर उन्होंने कहा, 'उद्योगपतियों को राफेल मामले में चोरी करके पैसा दिया गया है. उसकी जांच होगी. मोदी जी राफेल मुद्दे पर भाग रहे हैं. पीएम बताएं कि उन्होंने किसानों का कर्जा माफ क्यों नहीं किया? और कब तक करने जा रहे हैं? मोदी जी के पास च्वाइस थी कि वह कर्जा माफ करें या चोरी करें. उन्होंने राफेल और नोटबंदी के माध्यम से पैसे चुराए और किसानों का कर्जा माफ नहीं किया.' सिख दंगों पर आए फैसले के बारे में सवाल पूछा गया तो राहुल ने कहा कि दंगों को लेकर मेरा स्टैंड साफ है. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सिर्फ नरेंद्र मोदी को लेकर है. जिन्होंने किसानों का कर्जा माफ न करने की बजाय उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया. मध्य प्रदेश में कर्ज माफी के चंद घंटे बाद ही छत्तीसगढ़ में भी किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया. मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के कुछ घंटे बाद भूपेश बघेल ने भी कैबिनेट की बैठक की और कमलनाथ की राह चलते हुए किसानों का कर्ज माफ कर दिया. इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में झीरम घाटी कांड की एसआईटी से जांच कराने का भी निर्णय लिया गया. भूपेश बघेल की कैबिनेट में तीसरा बड़ा फैसला धान पर लिया गया. राज्य में अब किसानों का धान का ढाई हजार रुपय़े प्रति क्विंटल दाम मिलेगा. इससे पहले मुख्यमंत्री की कमान संभालते ही कमलनाथ ने भी किसानों की कर्जमाफी की थी. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपने वचन पत्र में जनता से जो वादे किए थे, उनमें से सबसे अहम वादा किसानों की कर्जमाफी का ही था. भूपेश बघेल ने कैबिनेट की बैठक के बाद फ़ैसले की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने जो वादे किए, उसे निभा रही है. उन्होंने बताया कि कर्ज माफी के जरिए किसानों का 6100करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया जाएगा. अभी किसानों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है. पहले ही दिन सीएम कमलनाथ ने किसानों का कर्जा माफ करने के बाद दो और बड़े फैसले लिए.