Live : राजस्थान / अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री और सचिन पायलट ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचकर वसुंधरा ने दिखाया बड़ा दिल, कुछ देर में शपथ लेंगे कमलनाथ भोपाल पहुंचे राहुल गाँधी !
नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : राजस्थान में 22वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली नवनिर्वाचित
मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के शपथ ग्रहण
समारोह को भव्य बनाने के लिए तमाम दलों के बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया था.
राज्यपाल कल्याण सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। इसी के साथ 67 साल की उम्र में वह राज्य के तीसरी बार
मुख्यमंत्री बने हैं। अशोक गहलोत इससे पहले 1998 में मुख्यमंत्री बने थे। तब उनकी उम्र 47 थी। फिर इसके बाद 2008 में सत्ता की कमान मिली। तब वे 57 साल के थे। उनके साथ सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री
पद की शपथ ली। सचिन शपथ के दौरान लाल पगड़ी बांधे हुए थे। इस समारोह में कांग्रेस
अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौजूद रहे। भाजपा की पूर्व
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शपथ समारोह में शामिल हुईं। हाल में संपन्न हुए
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को तीन राज्यों में बहुमत मिली और कांग्रेस ने
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्रियों
के शपथ के लिए भव्य तैयारी की. शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सबसे पहले राजस्थान में रखा
गया है. जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत विपक्ष के
तमाम दलों के नेता पहुंचे. लंबे समय के बाद जीत का स्वाद चखने वाली कांग्रेस इस
शपथ ग्रहण समारोह के जरिए विपक्ष की ताकत दिखाने की कोशिश कर रही है. अन्य दलों की
बात करें तो इस कार्यक्रम में कांग्रेस : नवजोत सिंह सिद्धू, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कुमारी शैलजा, मल्लिकार्जुन खड़गे और जतिन प्रसाद,एनसीपी : शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल,तेदेपा : चंद्रबाबू नायडू,जेडीएस: एचडी देवेगौड़ा और एचडी कुमार स्वामी,हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा: जीतन राम मांझी,नेशनल कॉन्फ्रेंस: फारुक अब्दुल्ला,झामुमो : हेमंत सोरेन,आरजेडी: तेजस्वी यादव,लोजद : शरद यादव,डीएमके : स्टालिन और कनिमोझी और टीआर बालू ने
शिरकत की. निवर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जब पिछली बार अशोक गहलोत के शपथ
ग्रहण समारोह में नहीं पहुंची थीं, तब इस बात को लेकर काफी चर्चा हुई थी. लेकिन इस बार वसुंधरा राजे ने बड़ा दिल
दिखाया और कांग्रेस के बड़े नेताओं से पहले ही शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में
पहुंचीं. जहां मंच पर कांग्रेस के आला नेताओं ने भी उनका स्वागत किया. राजस्थान
में शपथ ग्रहण के कार्यक्रम के बाद मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के तौर पर
कमलनाथ का शपथ ग्रहण होना है, जिसमें बीएसपी सुप्रीमो मायावती, एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव, एनसीपी, टीएमसी समेत विपक्ष के तमाम नेता शामिल होंगे. टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी,
सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती और सोनिया गांधी को भी
आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे निजी वजहों से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाए।अखिलेश ने
ट्वीट करके बताया कि उनके प्रतिनिधि के तौर पर विधायक राजेश कुमार पहुंचेंगे।
कमलनाथ मध्यप्रदेश के 18 वें मुख्यमंत्री के तौर पर दोपहर 1.30 बजे भोपाल में बीएचईएल के जंबूरी मैदान में शपथ लेंगे। पहले यह कार्यक्रम लाल
परेड ग्राउंड में होना था। मध्यप्रदेश में कांग्रेस 114 सीटों पर जीती। उसे बसपा के दो, सपा के एक और चार निर्दलीय विधायकों ने समर्थन
दिया है। कमलनाथ के साथ आरिफ अकील, सज्जन सिंहवर्मा, तुलसी सिलावट, गोविंद राजपूत, हुकुम सिंह कराड़ा, विजय लक्ष्मी साधौ, बिसाहूलाल सिंह, डॉ. प्रभुराम चौधरी, जीतू पटवारी, पीसी शर्मा, लक्ष्मण सिंह/जयवर्द्धन सिंह, हिना कांवरे, कमलेश्वर पटेल, तरुण भनोत और निर्दलीय प्रदीप जायसवाल भी मंत्री
पद की शपथ ले सकते हैं। डॉ. गोविंद सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाने की चर्चा है।
भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री के तौर पर सोमवार को रायपुर के साइंस
कॉलेज में शाम 4.30 बजे शपथ लेंगे। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि सोमवार को बघेल
अकेले शपथ लेंगे। मंत्रियों पर फैसला बाद में होगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटें जीती हैं। समारोह में देश भर की जानी
मानी हस्तियों समेत प्रदेश भर से एख लाख कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है.
कमलनाथ के शपथ समारोह के लिए जम्बूरी मैदान के पास बने पांच हैलिपेड का इस्तेमाल
होगा. वहीं राजस्थान में आजादी के बाद पहली बार राजधानी जयपुर के हृदय स्थल
अल्बर्ट हॉल पर किसी नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इससे पहले नई सरकारों के
शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में ही होते रहे हैं. पिछली बार बीजेपी की वसुंधरा राजे
सरकार ने जनपथ पर शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत की थी. गहलोत सरकार का शपथ ग्रहण
समारोह सुबह 10 बजे से शुरू होगा. छत्तीसगढ़ के रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण
समारोह का आयोजन किया गया है. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी भूपेश बघेल को शपथ
लेने के लिए आमंत्रित किया है. इससे पहले भूपेश बघेल ने कांग्रेस विधायकों के साथ
राजभवन में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था.