Live : मध्यप्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस में काटे की टक्कर 1 बजे तक 32 फीसदी और मिजोरम में 35 फीसदी वोटिंग, मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें
नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : मध्य प्रदेश विधानसभा की 230
सीटों के लिए मतदान हो
रहा है। तीन सीटों- बैहर, लांजी, परसवाड़ा पर सुबह 7 बजे से 3बजे तक वोटिंग होगी,
वहीं शेष 227 सीटों के लिए 8 बजे से 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
कुल 5,04,95,251 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वहीं इस बार 65
हजार से ज्यादा मतदान
केंद्र बनाए गए हैं। कुल 2907 प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। सीटों के
लिहाज से मध्यप्रदेश को छह भागों में बांटा जा सकता है। ये हैं 1. मालवा-निमाड़: 15 जिले, 66 सीटें, 2 संभाग। 2. महाकोशल: 8 जिले, 38 विधानसभा, 1 संभाग। 3. ग्वालियर-चंबल: 8 जिले, 34 विधानसभा, 2 संभाग। 4. मध्य भारत: 8 जिले, 36 विधानसभा, 2 संभाग। 5. विंध्य: 7 जिले, 30 विधानसभा, 2 संभाग। 6. बुंदेलखंड: 6 जिले, 26 विधासनभा, 1 संभाग।वहीं मध्य प्रदेश
में मुख्य चुनाव अधिकारी ने ईवीएम में खराबी को लेकर कहा कि हमें 70 ईवीएम में खराबी की
शिकायत मिली हैं, जिन्हें तत्काल बदल दिया गया. उधर गुणा में चुनावी ड्यूटी
पर तैनात एक स्पेशल पुलिस अधिकारी, जबकि इंदौर में दो पीठासीन अधिकारियों की हार्ट अटैक से मौत
हो गई. मिजोरम में जहां सभी 40 सीट, वहीं मध्य प्रदेश में फिलहाल बालाघाट जिले की 3 सीटों पर सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई,
जो शाम 3 बजे तक चलेगी. वहीं एमपी
में बाकी 227 सीटों पर वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम5 बजे तक चलेगी. उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान
के नागौर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, 'आज शौर्य और श्रम की धरती
नागौर पर एक कामदार, नामदार के खिलाफ लड़ाई के मैदान में है. आप ही में से एक
मैं भी हूं, जो जिंदगी आपने गुजारी है वही जिंदगी मैं भी गुजार रहा हूं.
न आप सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए है न मैं सोने का चम्मच लेकर पैदा हुआ हूं.'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के लोगों से लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में भाग
लेने और भारी संख्या में मतदान करने की अपील की. मध्यप्रदेश और मिजोरम में
विधानसभा चुनाव के लिये आज मतदान हो रहा है. प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा,
'आज मध्य प्रदेश में मतदान
का दिन है. प्रदेश के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ
लोकतंत्र के महापर्व में भाग लें और भारी संख्या में मतदान करें.' चुनाव आयोग के मुताबिक
दोपहर 1 बजे तक मध्य प्रदेश में 32
फीसदी मतदान दर्ज किया
गया है. भिंड-अटेर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अरविंद भदौरिया और कांग्रेस
प्रत्याशी हेमंत कटारे को पुलिस सुरक्षा में किया नजरबंद. भिंड बसपा प्रत्याशी
संदीप सिंह कुशवाहा को भी पुलिस ने पकड़ा. लहार विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस
प्रत्याशी डॉ. गोविंद सिंह, भाजपा प्रत्याशी रसाल सिंह और बहुजन समाज पार्टी के
प्रत्याशी अमरीश शर्मा गुड्डू को पुलिस ने किया नजरबंद. भिंड विधानसभा के जनपद
पंचायत कार्यालय में स्थित मतदान केंद्र 122, 120 पर फायरिंग. मतदाताओं में
दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग. सुबह नौ बजे तक 6.32फीसदी रहा वोटिंग का आंकड़ा. बालाघाट जिले के परसवाड़ा में 10.08
फीसदी, लांजी में 8.58 फीसदी और बैहर में 7.50
फीसदी मतदान. मध्य प्रदेश
चुनाव: भोपाल में पोलिंग बूथ से 200 मीटर की दूरी पर बीजेपी के एंजेट से पुलिस ने प्रचार
सामग्री बरामद किया. एक को हिरासत में लिया गया. उज्जैन में दो खराब ईवीएम मशीन
बदल दिए गए. अलीराजपुर में 11 वीवीपीएटी, बुरहानपुर में पांच वीवीपीएटी और दो ईवीएम मशीन भी दल दिए
गए.मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री यशोधरा
राजे ने शिवपुरी में मतदान किया. भिंड़: बीटीआई मतदान केंद्र पर EVM मशीन खराब. शुरू नहीं हुआ
मतदान. मतदाताओं में आक्रोश. मौके पर पहुंची मीडिया के साथ सुरक्षाकर्मियों ने की
अभद्रता. शाजापुर में लालपुरा मोहल्ले के मतदान केन्द्र 179 पर ईवीएम मशीन खराब.
मतदान नहीं हुआ शुरू. छिंदवाड़ा: कांग्रेस नेता कमलनाथ ने शिकारपुर मतदान केंद्र
पहुंचकर मतदान किया. उनके साथ उनके बड़े बेटे नकुल और बहू ने भी डाला वोट. कमलनाथ
ने 150 सीट जीतने का किया दावा.
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि मुझे मध्य प्रदेश की
जनता में पूरा विश्वास है, वे सरल हैं और काफी मासूम हैं, जो बीजेपी द्वारा काफी
समय से ठगे जा रहे हैं. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: छिंदवाड़ा के हनुमान मंदिर
में कांग्रेस नेता कमलनाथ ने पूजा की. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस नेता
कमलनाथ ने कहा कि मुझे मध्य प्रदेश की जनता में पूरा विश्वास है, वे सरल हैं और काफी मासूम
हैं, जो बीजेपी द्वारा काफी
समय से ठगे जा रहे हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा
नदी के किनारे बुधनी में पूजा अर्चना की. राज्य में वोटिंग जारी है. मध्य प्रदेश
विधानसभा चुनाव मध्यप्रदेश में इस बार भी मुख्य रूप से बीजेपी एवं कांग्रेस के बीच
मुकाबला होने के आसार हैं. हालांकि प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम
आदमी पार्टी (आप) का दावा है कि वह दिल्ली वाली अपनी सफलता को राज्य में दोहराएगी,
जहां 2015 के विधानसभा चुनाव में
उसने कांग्रेस और बीजेपी का सूपड़ा साफ कर दिया था. बीजेपी ने सभी 230सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस ने 229
सीटों पर अपने प्रत्याशी
उतारे हैं और एक सीट अपने सहयोगी शरद यादव के लोकतांत्रिक जनता दल के लिए छोड़ी
है. आप 208 सीटों पर चुनाव लड़ रही
है, बसपा 227, शिवसेना 81 और समाजवादी पार्टी 52
सीटों पर चुनाव मैदान में
है. राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 1.80 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात
किए गए हैं. इनमें केन्द्रीय और राज्य के सुरक्षाकर्मी शामिल हैं. चुनाव आयोग का
दावा है कि वह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए पूरी तरह से
तैयार है मध्य प्रेदश चुनाव के लिए 1,094 निर्दलीय प्रत्याशियों सहित कुल 2,899 उम्मीदवार मैदान में हैं,
जिनमें से 2,644 पुरुष, 250 महिलाएं एवं पांच
ट्रांसजेंडर शामिल हैं. राज्य में 65,367 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 17,000 मतदान केन्द्र संवेदनशील
घोषित किए गए हैं. इन केन्द्रों पर केन्द्रीय पुलिस बल और वेवकास्टिंग के साथ
माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं. सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिए
ईवीएम के साथ वीवीपैट का उपयोग होगा.