Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
अपराध
By   V.K Sharma 26/11/2018 :14:40
रायबरेली जेल में कैदियों की पूरी रंगबाजी, हथियारों के साथ कैदियों की दारु पार्टी, जेल से फोन करके मांगी जा रही है रिश्वत , पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल !
 




रायबरेली, उत्तर प्रदेश (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा :  उत्तर प्रदेश की रायबरेली जिला जेल में कैदियों द्वारा कथित रूप से शराब मंगवाने, जेलर को रिश्वत देने की बात कहने और किसी को धमकी देने का वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ कारागार अधीक्षक समेत छह अधिकारियों को सोमवार को निलम्बित करने के साथ-साथ उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी. गृह विभाग के सूत्रों ने बताया कि रायबरेली जिला जेल के अंदर कैदियों द्वारा किसी को फोन करके शराब मंगवाने, किसी को धमकी देने और जेलर को रिश्वत देने की बात करने का वीडियो वायरल जिसमे कैदी दारु पार्टी करते नज़र आ रहे है और सिगरेट के धुएं को उड़ाते हुए रंगबाजी करे रहे और और बाहर फ़ोन करके पैसो की मांग कर रहे है और जेल में बैठे बैठे अपना ग्रौंप चला रहे हुई ये मामले सामने आते ही जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ल, कारापाल गोविन्द राम वर्मा, उप कारापाल रामचन्द्र तिवारी, मुख्य जेल वार्डन लालता प्रसाद उपाध्याय, जेल वार्डन गंगाराम और शिवमंगल सिंह को निलम्बित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. वहीं जेल में अपराधियों के शराब पार्टी किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद रविवार देर शाम डीएम संजय कुमार खत्री और एसपी सुजाता सिंह ने जेल में छापा मारा. अचानक छापेमारी से जेल अफसरों में हड़कंप मच गया था. तलाशी के दौरान चार मोबाइल फोन सेट और एक सिमकार्ड बरामद किये जाने का मामला भी उसी मुकदमे में शामिल कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर कल रविवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा एक बार फिर जेल में तलाशी लिये जाने पर सिगरेट, लाइटर, माचिस, मिठाइयां तथा मेवे आदि खाद्य पदार्थ बरामद हुए थे.  बता दें कि वायरल वीडियो रायबरेली जिला जेल के बैरक नंबर 10 का बताया जा रहा है. जो 21 नवंबर से पहले का बताया जा रहा है. इसमें बंद अपराधी जेल में शराब पीते हुए सिगरेट का धुआं उड़ाते है और रंगबाजी दिखाते हुए बहार लोगो को धमकाते है और पैसे की मांग करे है ये अपराधी सरकारी मशीनरी को आइना दिखा रहे हैं. यही नहीं इस वीडियो में जेल में बंद अपराधी फोन पर अपने साथी को 10 हजार रुपये में से 5 हजार रुपये एक जेल के अधिकारी को देने की बात कह रहे हैं. बताया जा रहा है कि प्रशासन ने गुपचुप तरीके से इन बंदियों का तीन दिन पहले ही गैर जिलों की जेलों में तबादला कर दिया. इस मामले में जेल अधीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि वीडियो वायरल में पांच अपराधी दिख रहे हैं. इसमें से चार अपराधियों के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज है. जेल में चखना और शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने की जानकारी पर बंदी निखिल सोनकर को सुल्तानपुर, अजीत को बाराबंकी, दलसिंगार सिंह को फतेहपुर और अंशू का प्रतापगढ़ जिला कारागार स्थानांतरण कर दिया गया है. साथ ही प्रकरण की पहले ही एफआईआर सदर कोतवाली में लिखाई जा चुकी है. कुछ लोगों ने जेल का माहौल खराब करने के लिए वीडियो बनवाया है. जांच कराई जा रही है. मीडिया से बातचीत में डीआईजी जेल उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि रायबरेली जेल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के मामले में जेल अधीक्षक, जेलर समेत छह कर्मियों पर कार्रवाई कर दी गई है। जेल प्रशासन की चूक से यह सब हुआ है। ऐसा जेल में नहीं होना चाहिए था।  उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसी बीच देर शाम को डीआईजी ने लखनऊ पहुंचकर एडीजी जेल को अपनी रिपोर्ट सौंपी दी, जिसे शासन को भेजा जाएगा।  डीआईजी जेल से सवाल किया गया कि जेल के अंदर शराब समेत अन्य सामग्री पहुंच गई। कैंटीन प्रभारी के माध्यम से ही बंदियों को सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। इसके बावजूद कैंटीन प्रभारी पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इस पर डीआईजी ने कहा कि जांच चल रही है। जांच में कैंटीन प्रभारी दोषी मिले तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी से सवाल किया गया कि बैरक में जमीन खोदकर मोबाइल छिपा दिए गए। फावड़ा और नुकीले औजार कैसे जेल के अंदर पहुंचे। इस पर डीआईजी ने कहा कि इसकी भी जांच कराई जा रही है कि फावड़ा और नुकीले औजार जेल के अंदर से कैसे पहुंचे और इसके लिए कौन जिम्मेदार था। डीआईजी से सवाल किया गया कि जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें बैरक में बंद पांच अपराधियों को दिखाया गया है। इसके बाद भी चार अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। एक अपराधी पर रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज कराई गई। इस पर डीआईजी ने कहा कि जांच अभी चल रही है। जो भी मामले में दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी।

रायबरेली जेल में कैदियों की पूरी रंगबाजी, हथियारों के साथ कैदियों की दारु पार्टी, जेल से फोन करके मांगी जा रही है रिश्वत , पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल !





V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv