Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राजनीति
By   V.K Sharma 15/11/2018 :16:00
विधानसभा चुनाव : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह नवंबर माह में छह दिन करेंगे मध्यप्रदेश का तूफानी दौरा और चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे !
 

 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा :  मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के समर्थन में पार्टी के राष्ट्रीय अयक्ष अमित शाह 15 नवंबर से विभिन्न जिलों में जनसभा एवं रोड शो करने वाले हैं। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष राकेश सिह ने बताया कि अमित शाह 15 नवंबर को इंदौर पहुंचेंगे। जहां वह बड़वानी, शाजापुर और बड़नगर में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 16 नवंबर को अमित शाह खजुराहो पहुंचेंगे। यहां वह टीकमगढ़, सागर, दमोह पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। शाह अपने दौरे के तीसरे दिन 18 नवंबर को विमान से सतना और वहां से सिगरौली, उमरिया, चुरहट, देवतालाब पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे और मैहर में एक रोड शो में भाग लेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से सतना रवाना हो जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष 19 नवंबर को जबलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा नरसिहपुर, बैतूल, खातेगांव पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद वह भोपाल उत्तर एवं नरेला के रोड शो में हिस्सा लेंगे। वे वहां विभिन्न सभाओं को संबोधित करने के बाद दिल्ली वापस हो जाएंगे. वे वहां से विभिन्न स्थानों पर जाकर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि इसके बाद शाह 18, 19, 23 और 24 नवंबर को भी मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे. 23 नवंबर को लखनादौन, बालाघाट, सीहोरा, में जनसभा करेंगे और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ छिदवाड़ा में एक रोड शो में भाग लेंगे।इसके अलावा शाह 24 नवंबर को अशोकनगर पहुंचकर रोड शो में भाग लेंगे और इसी दिन नरवर (करैरा), भिंड, मुरैना पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv